श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह की कथा सुन भावविभोर हुए श्रोता

बिस्कोहर क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरिकवा केरवानिया में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के सातवें दिन रविवार रात्रि कथा व्यास पंडित काली प्रसाद मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
 बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर)। बिस्कोहर क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरिकवा केरवानिया में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के सातवें दिन रविवार रात्रि कथा व्यास पंडित काली प्रसाद मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण और रुक्मिणी का दिव्य मिलन सच्चे प्रेम, अटूट विश्वास और धर्म की विजय का प्रतीक है। विवाह प्रसंग का वर्णन सुन श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए और पूरा पंडाल भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंज उठा। कथा के समापन पर महाआरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। 
इस दौरान मंत्र राम यादव, गीता यादव, सौदागर, मुरली, शिवदेव, जगराम, चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा, चंद्रिका प्रसाद मिश्रा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें