शिव बाबा धाम में 312 जोड़ो का रीति रिवाज के साथ विवाह होना सुनिश्चित तैयारियां पूर्ण

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की सभी तैयारियां पूर्ण - डीएम

अम्बेडकरनगर।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत दिनांक 22 अगस्त 2026 को शिवबाबा धाम, अकबरपुर में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां पूरी। जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभिन्न अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास अभिकरण को नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जबकि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी को कानून एवं सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। इसी के साथ ही मंच एवं स्वागत संबंधी व्यवस्थाओं का दायित्व संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया है।

1787309570_ambedkarnagar-312-couples-mass-marriage-shivbaba-dham
     कार्यक्रम स्थल पर विवाहिता जोड़ों के पंडाल की देखरेख, भोजन पंडाल एवं काउंटर की व्यवस्था, साज-सज्जा पंडाल, सामग्री वितरण तथा स्वच्छता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया है।
      कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई की व्यवस्था, अग्निशमन वाहन एवं आवश्यक व्यवस्था, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच, पेयजल की उपलब्धता तथा मोबाइल टॉयलेट की संचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया गया है।
      स्वास्थ्य सुविधाओं के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती के साथ मोबाइल मेडिकल वैन की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया है। वहीं, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुरुष सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।

शारदा सागर खंड शाहजहांपुर नहर झील पर हो रहा कटान विभाग नहीं कर रहा कार्यवाही  Read More शारदा सागर खंड शाहजहांपुर नहर झील पर हो रहा कटान विभाग नहीं कर रहा कार्यवाही 

      मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी 312 जोड़ों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, भोजन, चिकित्सा, सुरक्षा, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उच्च स्तर की रहें। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा उक्त योजना के अंतर्गत प्रति जोड़ा एक लाख रुपए दिया जाता है जिसमें लाभार्थी के खाते में 64 हजार रुपए डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में और 21 हजार रुपए का दैनिक उपयोगी सामान तथा 15  हजार रुपए बारातियों/ परिजनों के स्वागत सत्कार, भोजन, नाश्ता, टेंट आदि व्यवस्थाओं पर खर्च किया जाता है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी महोदया के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को सकुशल, गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा Read More गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार