अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डिंगरापुर जनकल्याण समिति द्वारा शनिवार को योग शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डिंगरापुर जनकल्याण समिति द्वारा शनिवार को योग शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
 
योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। इस दौरान नियमित योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए लोगों को दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।
 
योग शिविर के बाद पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वृक्षारोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।
 
समिति के सचिव के.के. सिंह ने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। उन्होंने ग्रामवासियों से योग को अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
 
कार्यक्रम के दौरान "स्वस्थ तन, स्वस्थ मन – योग अपनाएँ, हरा-भरा डिंगरापुर – पौधे लगाएँ" का संदेश भी दिया गया।
 
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, वीर सिंह, राहुल सिंह, संजीव सिंह, चंद्रभान सिंह, अमर प्रकाश सिंह, हृदयराम, बुद्धिराम सहित ग्राम पंचायत के अनेक लोग उपस्थित रहे।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार