ताइक्वांडो खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

नगर पंचायत शोहरतगढ़ के ओपेन जिम पार्क में चल रहे दस दिवसीय ताइक्वांडो खेल एवं मेडिटेशन शिविर का समापन रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत शोहरतगढ़ के ओपेन जिम पार्क में चल रहे दस दिवसीय ताइक्वांडो खेल एवं मेडिटेशन शिविर का समापन रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ। शिविर में प्रशिक्षण हासिल करने वाले दर्जनों खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
शोहरतगढ़ के ओपन जिम पार्क में जिला ताइक्वांडो अकादमी सिद्धार्थनगर के तरफ से ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेंटर  शोहरतगढ़ द्वारा 10 दिवसीय ताइक्वांडो खेल एवं मेडिटेशन शिविर का संचालन आयोजन जिला सचिव बजरंगी राजपूत के मार्गदर्शन में हुआ।
शिविर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी देने के साथ बच्चों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, आत्मरक्षा मेडिटेशन एवं योग, अनुशासन एवं व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस विकास की जानकारी दी गई। 
 जिला ताइक्वांडो अकादमी के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि ताइक्वांडो प्रशिक्षण के जरिए ताइक्वांडो के उभरते खिलाड़ियों  के अंदर खेल प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास है। मुख्य अतिथि  नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि नगर में क्रिकेट व अन्य खेल के साथ-साथ ताइक्वांडो खिलाड़ियों को आवश्यकता अनुसार सहयोग प्रदान किया जा रहा है। क्रिकेट,ताइक्वांडो आदि के साथ जल्द ही बैडमिंटन के खिलाड़ियों को भी एक बेहतर मंच नगर में मिल सकेगा। शिविर समापन पर  मुख्य अतिथि रवि अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि श्याम जायसवाल ने शिविर में शामिल खिलाड़ी अंकित कनौजिया, अभिषेक यादव,आराध्या, आंचल चौधरी, आशीष, विनय, ऋषि, सूरज साहनी, आदित्य साहनी ,नित्य आदि खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार