ज्योतिषी आचार्या काजल कुमारी की गई सम्मानित।
गाज़ियाबाद में आयोजित भव्य ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन मे पंडित शिव कुमार शर्मा , डॉ. सतीश भारद्वाज तथा जैन के द्वारा आचार्या काजल कुमारी को सम्मानित किया गया।
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज।
सम्मानित होने वाले विद्वान और विदुषीयों में आचार्या काजल कुमारी सबसे कम उम्र मात्र ( 21 वर्ष) कि सुप्रसिद्ध प्रतिभावान ज्योतिषी रही। ये पटना के टॉप 10 ज्योतिषी में तीसरे स्थान पर हैं।
इन्हें सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह, वास्तु दर्शन पुस्तक, कॉपी, कलम और दुपट्टे से सम्मानित किया गया।सम्मान पाकर इन्होंने कहा कि यह सम्मेलन स्मरणीय और दिव्य रहा। मेरे लिए ये सम्मान प्राप्त करना मेरा परम् सौभाग्य ही हैं । मैं आज जिस स्थान पर हूं ये मेरे माता पिता का आशीर्वाद और त्रिदेवियों की असीम कृपा से हैं ।
उन्होंने कहा यह सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ज्योतिष एवं वास्तु के क्षेत्र में ज्ञान, अनुभव, शोध एवं आध्यात्मिक चिंतन का एक अद्भुत संगम था। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए विद्वानों, ज्योतिषाचार्यों एवं जिज्ञासुओं को एक मंच पर जोड़कर आपने ज्ञान-विनिमय एवं मार्गदर्शन का जो श्रेष्ठ अवसर प्रदान किया, वह वास्तव में सराहनीय है।
आप सभी के समर्पण, दूरदर्शिता, कुशल नेतृत्व एवं अथक प्रयासों के कारण यह सम्मेलन अत्यंत सफल, प्रेरणादायक एवं यादगार बन सका। ऐसे आयोजन न केवल प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा को सशक्त बनाते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को भी ज्योतिष एवं वास्तु के गहन अध्ययन के लिए प्रेरित करते हैं।

भारतीय संस्कृति सांस्कृतिक कार्यक्रम गाजियाबाद समाचार सम्मान समारोह गाजियाबाद आध्यात्मिक चिंतन आचार्या काजल कुमारी प्रेरणादायक आयोजन आध्यात्मिक आयोजन ज्योतिष सम्मेलन वास्तु सम्मेलन ज्योतिषाचार्य वास्तु विशेषज्ञ पंडित शिव कुमार शर्मा डॉ. सतीश भारद्वाज राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन 22वां ज्योतिष सम्मेलन युवा ज्योतिषी प्रतिभावान ज्योतिषी पटना टॉप 10 ज्योतिषी सम्मान पत्र स्मृति चिन्ह वास्तु दर्शन पुस्तक भारतीय ज्ञान परंपरा ज्योतिष एवं वास्तु ज्ञान विनिमय विद्वानों का सम्मेलन ज्योतिष शोध वास्तु शास्त्र महिला ज्योतिषाचार्य युवा प्रतिभा सम्मान आध्यात्मिक ज्ञान भारत के ज्योतिष विशेषज्ञ ज्योतिष समाचार सम्मानित विदुषी नई पीढ़ी को प्रेरणा ज्योतिष जगत वास्तु शास्त्र सम्मेलन


Comments