ओवर स्पीड के लिए हर 20 किमी पर 3 इंटरसेप्टर 

कानपुर के तीन मार्गों पर 336 वाहनों के ओवर स्पीड चालान 

Abhinav Shukla Picture
Published On

कानपुर। कानपुर नगर में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-34 (एनएच-34) पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु बनायी गयी कार्ययोजना के तहत एनएच-34 पर 8 स्थानों पर बैरियर स्थापित करते हुए ड्यूटी लगायी गयी है, इसके अतिरिक्त तेज गति से चलने वाले

वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर प्रत्येक 20 किमी पर 3 इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात की गयी है जिनके माध्यम से तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है । 

आज दिनांक 11.06.2026 में की गयी कार्यवाही के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर 86 ट्रक, 8 बस, 71 चार पहिया / दो पहिया 165 कुल
वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया ।

राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर 2 ट्रक, 8 बस, 109 चार पहिया / दो पहिया 119 कुल वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया । गंगा बैराज पर 52 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया । यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की आमजनमानस से अपील की है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय हेलमेट / सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें । सड़क पर गति सीमा को निर्धारित रखें । ओवरटेक हमेशा दाहिनें से करें । यातायात के संकेतो का पालन अवश्य करें । शराब पीकर वाहन न चलायें ।

नियमों का पालन न केवल आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि दूसरों की जान की हिफाजत भी करता है ।
kanpur news uttar pradesh news kanpur latest news हेलमेट जागरूकता Road safety awareness traffic rules traffic management Highway safety उत्तर प्रदेश समाचार Traffic Violation Law Enforcement Kanpur Traffic Police Kanpur Traffic Update Kanpur Commissionerate Police Public Safety traffic enforcement सड़क सुरक्षा जागरूकता Road Safety Initiative सड़क सुरक्षा अभियान कानपुर ट्रैफिक पुलिस National Highway 34 इंटरसेप्टर मोबाइल Road Safety Campaign Speed Limit Enforcement वाहन चालान kanpur city news Overspeed Challan Vehicle Checking Drive यातायात नियम सार्वजनिक सुरक्षा traffic police action ओवरस्पीड चालान गंगा बैराज ट्रैफिक प्रबंधन पुलिस कमिश्नरेट कानपुर Road Accident Prevention वाहन जांच Highway Traffic Monitoring Vehicle Challan यातायात उल्लंघन सुरक्षित ड्राइविंग यातायात संकेत Traffic Regulation NH 34 NH 19 Interceptor Vehicle Speed Monitoring Traffic Action Highway Patrol Overspeeding Vehicles Kanpur Administration Traffic Awareness Campaign Motor Vehicle Rules Driving Safety Speed Control Traffic Update Safe Driving कानपुर समाचार एनएच 34 राष्ट्रीय राजमार्ग 34 एनएच 19 सड़क दुर्घटना रोकथाम यातायात कार्रवाई ट्रैफिक अपडेट स्पीड लिमिट हाईवे सुरक्षा ट्रैफिक पुलिस अभियान ओवरस्पीड वाहन सीट बेल्ट अभियान

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार