मुंडीचक मोहल्ले में जल जमाव से जनजीवन प्रभावित
आवागमन में हो रही भारी परेशानी।
स्वतंत्र प्रभात ।
नैनी, प्रयागराज।
नैनी क्षेत्र के मुंडीचक मोहल्ले में लंबे समय से जल जमाव की समस्या के कारण स्थानीय लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सड़क पर पानी भरे रहने से लोगों का आवागमन बाधित हो गया है और राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी खराब हो गई है कि मोहल्लेवासियों के लिए इस मार्ग पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है
।स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या की शिकायत कई बार क्षेत्रीय पार्षद और संबंधित अधिकारियों से की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण मोहल्ले की बदहाल सड़कें और जलमग्न क्षेत्र हैं।
मोहल्लेवासियों ने बताया कि जल जमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। साथ ही बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आने-जाने में विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
prayagraj news swatantra prabhat news prayagraj latest news Uttar Pradesh Local News Public Health Concern Local Residents Protest Public Safety Concern Naini Area News Uttar Pradesh News Update Prayagraj Municipal Corporation local governance issue municipal negligence public inconvenience drainage system failure waterlogging in Naini Prayagraj Mundi Chak waterlogging issue Prayagraj civic problems drainage problem Naini road waterlogging Prayagraj waterlogged streets dengue risk due to waterlogging malaria threat Prayagraj sanitation issues Naini urban infrastructure problem Naini locality news stagnant water issue civic amenities crisis residents demand action monsoon waterlogging road condition Naini community grievances Naini ward problems mosquito breeding concern water drainage complaint Prayagraj civic administration neighborhood infrastructure issue road accessibility problem residents face hardship municipal services failure local development issues Prayagraj waterlogging crisis


Comments