सिद्धार्थनगर में 11 दिन में 7 बार 71 लेखपालों के तबादले,नियम में अनदेखी का लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जनपद शाखा सिद्धार्थनगर की एक आकस्मिक बैठकगुरुवार को जिलाध्यक्ष  अजय कुमार गुप्त की अध्यक्षता में तहसील सभागार नौगढ़ में आहूत की गई।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
सिद्धार्थनगर । उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जनपद शाखा सिद्धार्थनगर की एक आकस्मिक बैठकगुरुवार को जिलाध्यक्ष  अजय कुमार गुप्त की अध्यक्षता में तहसील सभागार नौगढ़ में आहूत की गई। जिसमें जिला कार्यकारिणी के सभी  सदस्य एवं तहसील नौगढ़ के समस्त लेखपाल उपस्थित रहे। उक्त बैठक में उप जिलाधिकारी नौगढ़ द्वारा शासनादेश/परिषदादेश के विपरीत निर्धारित 10% से अधिक स्थानांतरण करके पिछले मात्र 11 दिनों में कुल 07 बार में पुनरावृति के साथ कुल 71 लेखपालों का हल्का परिवर्तन करने एवं स्थानांतरण में घोर अनियमितता बरते जाने पर उपस्थित सदस्यों द्वारा आक्रोश व्यक्त किया गया तथा उक्त स्थानांतरण आदेश को निरस्त करके दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई।  बैठक में जिलाध्यक्ष  अजय कुमार गुप्त,जिला मंत्री  आनंद गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणधीर यादव, जिला कोषाध्यक्ष रणधीर राणा, तहसील संयोजक महेंद्र कुमार साहनी, शिव शंकर, अमित कुमार, बैजनाथ चौधरी ,ज्योति सिंह, श्वेता कार्तिक आदि सैकड़ों लेखपाल उपस्थित रहे।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें