पक्का पुल से सीतापुर रोड तक 15 मीटर चौड़ी होगी बंधा रोड 

पक्का पुल से सीतापुर रोड तक 3.37 किलोमीटर लंबी बंधा रोड 15 मीटर तक चौड़ी होगी। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने 38 करोड़ रूपये की लागत से स्थल पर कार्य शुरू करा दिया है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

अलीगंज स्टेडियम में स्वीमिंग पूल-बैडमिंटन कोर्ट, जानकीपुरम में कम्यूनिटी सेंटर बनेगा

पक्का पुल से सीतापुर रोड तक 3.37 किलोमीटर लंबी बंधा रोड 15 मीटर तक चौड़ी होगी। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने 38 करोड़ रूपये की लागत से स्थल पर कार्य शुरू करा दिया है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मंगलवार को परियोजना का निरीक्षण करके इस वर्ष के अंत तक कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये हैं। 

   उन्होंने बताया कि पक्का पुल से प्रियदर्शिनी योजना होते हुए सीतापुर रोड से कनेक्ट होने वाली यह बंधा रोड वर्तमान में 05 मीटर चौड़ी है। इस रोड पर ट्रैफिक का काफी दबाव रहता है। यहां आये दिन ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है, जोकि पीक आवर्स में बढ़ जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए बंधा रोड को 15 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। जिसके लिए मौके पर मिट्टी भरायी का कार्य शुरू करा दिया गया। दिसम्बर, 2026 तक कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा और सड़क पर वाहन फर्राटा भरेंगे। बंधा रोड का चौड़ीकरण होने से खदरा, मदेयगंज, फैजुल्लागंज, प्रियदर्शिनी योजना समेत आसपास की लगभग 10 लाख की आबादी को बड़ी राहत मिलेगी। निरीक्षण में मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह, अधीक्षण अभियंता नवनीत शर्मा, जोनल अधिकारी माधवेश कुमार एवं वंदना पाण्डेय, नजूल अधिकारी प्रभाकर सिंह, अधिशासी अभियंता अजीत कुमार एवं नीरज कुमार समेत अन्य अधिकारी व अभियंता उपस्थित रहे। 

 अलीगंज स्टेडियम में बनेगा स्वीमिंग पूल

अलीगंज स्थित एलडीए स्टेडियम में स्वीमिंग पूल, इनडोर बैडमिंटन कोर्ट व नया बास्केटबॉल कोर्ट बनेगा। इससे लोगों को नयी और बेहतर खेल सुविधाएं प्राप्त होंगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने स्टेडियम का निरीक्षण करके इस सम्बंध में निर्देश दिये हैं। स्टेडियम में पहले से निर्मित जिम अभी निष्प्रयोज्य है। उपाध्यक्ष ने जिम में सुविधाओं को उच्चीकृत करके इसे शीघ्र संचालित करने के भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कार्यों को समय से पूरा न करने पर कार्रवाई की जाएगी। 

 जानकीपुरम में कम्यूनिटी सेंटर बनेगा

जानकीपुरम में कुर्सी रोड पर सरगम अपार्टमेंट के पास रिक्त पड़ी लगभग 14,800 वर्गमीटर भूमि पर कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण व हॉर्टीकल्चर के कार्य कराये जाएंगे। उपाध्यक्ष ने स्थल निरीक्षण करके इस बाबत निर्देश दिये हैं। उपाध्यक्ष ने जानकीपुरम में मौर्या विहार से जानकी विहार कालोनी के मध्य 1600 मीटर लंबे आरसीसी नाले के निर्माण कार्य की प्रगति भी देखी। 03 करोड़ रूपये की लागत से नाले का निर्माण होने से 02 लाख की आबादी को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगा।

खदरा लखनऊ समाचार पक्का पुल उत्तर प्रदेश समाचार एलडीए परियोजना शहरी विकास विकास कार्य बुनियादी ढांचा विकास सड़क निर्माण खेल सुविधाएं विकास परियोजनाएं जनसुविधा खेल विकास बास्केटबॉल कोर्ट खेल परिसर लखनऊ विकास प्राधिकरण एलडीए प्रथमेश कुमार बंधा रोड चौड़ीकरण सीतापुर रोड प्रियदर्शिनी योजना मदेयगंज फैजुल्लागंज सड़क चौड़ीकरण परियोजना ट्रैफिक जाम से राहत लखनऊ इंफ्रास्ट्रक्चर लखनऊ अपडेट यातायात सुविधा अलीगंज स्टेडियम स्विमिंग पूल बैडमिंटन कोर्ट जिम अपग्रेडेशन खिलाड़ियों को सुविधा लखनऊ स्पोर्ट्स जानकीपुरम कम्यूनिटी सेंटर कुर्सी रोड सरगम अपार्टमेंट सामुदायिक केंद्र निर्माण हॉर्टीकल्चर विकास आरसीसी नाला निर्माण जलभराव से राहत नगर विकास योजना लखनऊ ब्रेकिंग न्यूज एलडीए निरीक्षण शहरी सुविधाएं लखनऊ हिंदी समाचार नगर नियोजन स्मार्ट सिटी विकास नागरिक सुविधाएं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें