कुशीनगर: रेलवे लाइन में आने वाले पेड़ों का सर्वे पूरा, किसानों के मुआवजे की राह हुई आसान!

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कुशीनगर। छितौनी–तमकुही रोड स्वीकृत रेल लाइन परियोजना के तहत अधिग्रहित भूमि पर खड़े वृक्षों का शुक्रवार को रेलवे विभाग और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सर्वे किया गया। सर्वे के दौरान जटहां बाजार, जरार, माघी कोठिलवा, अरनहवा और चिईहवा क्षेत्र में रेलवे लाइन की जद में आने वाले पेड़ों का आकलन किया गया। संयुक्त सर्वे में वन रक्षक संदीप पटेल, वन दैनिक श्रमिक वन प्रमोद यादव, तथा एनपीए एसोसिएट रेलवे गोरखपुर की ओर से राहुल यादव और अभिनाश यादव शामिल रहे। सर्वे के बाद किसानों में पेड़ों के मुआवजे के भुगतान को लेकर उम्मीद बढ़ गई है। इस दौरान किसान धनंजय गुप्त, शिवनारायण यादव, कमलेश यादव, सुग्रीव यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments