पेंशन योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाना प्राथमिकता, लंबित प्रकरणों का करें शीघ्र निस्तारण : डीएम
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में समाज कल्याण एवं श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
बलरामपुर, 09 जून। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में समाज कल्याण एवं श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन एवं दिव्यांगजन पेंशन योजनाओं के प्रभावी संचालन, लंबित प्रकरणों के निस्तारण तथा पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध लाभ उपलब्ध कराने की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहने पाए तथा लंबित आवेदनों एवं सत्यापन कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए।
3
पेंशन योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आवेदन पत्रों का सत्यापन निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि तहसील एवं विकास खंड स्तर पर किसी भी प्रकार की अनावश्यक लंबितता स्वीकार नहीं की जाएगी। पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने ग्राम स्तर पर विशेष पेंशन आवेदन शिविर आयोजित करने, अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों के आवेदन प्राप्त करने तथा योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए, ताकि जरूरतमंद नागरिकों को योजनाओं का लाभ सहजता से मिल सके।
बैठक में श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, श्रमिक पंजीकरण अभियान तथा पात्र श्रमिकों को योजनाओं से लाभान्वित किए जाने की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा उन्हें विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि श्रमिकों के हित में संचालित योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए विभागीय स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही विभागीय समन्वय को मजबूत करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नियमित अनुश्रवण पर विशेष ध्यान देने को कहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी अधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
hindi news uttar pradesh news हिंदी न्यूज जिला प्रशासन समाज कल्याण विभाग district administration मुख्य विकास अधिकारी government schemes Social Welfare Department social security pension कलेक्ट्रेट सभागार उत्तर प्रदेश समाचार बलरामपुर समाचार Rural Development public service जनकल्याणकारी योजनाएं सरकारी योजनाएं ताजा खबर प्रशासनिक बैठक प्रशासनिक समीक्षा UP government schemes निराश्रित महिला पेंशन हिमांशु गुप्ता जनसेवा DM Vipin Kumar Jain Labour Welfare Schemes श्रमिक कल्याण योजनाएं लाभार्थी सत्यापन सामाजिक कल्याण जनहितकारी योजनाएं पात्र लाभार्थी बलरामपुर अपडेट श्रमिक हित सरकारी सहायता विभागीय समन्वय बलरामपुर डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन श्रम विभाग वृद्धावस्था पेंशन योजना दिव्यांगजन पेंशन योजना पेंशन समीक्षा बैठक पेंशन लाभ लंबित प्रकरणों का निस्तारण आवेदन सत्यापन सामाजिक सुरक्षा पेंशन ग्राम स्तरीय शिविर पेंशन आवेदन शिविर श्रमिक पंजीकरण अभियान विकास खंड तहसील स्तर समीक्षा प्रभावी क्रियान्वयन नियमित अनुश्रवण शासन की मंशा अंतिम पंक्ति का व्यक्ति दिव्यांग कल्याण महिला कल्याण वृद्धजन कल्याण सरकारी लाभ योजनाएं जनहित समाचार यूपी समाचारBalrampur News Pension Scheme Review Old Age Pension Widow Pension Scheme Divyang Pension Labour Department Welfare Schemes Beneficiary Verification Pension Benefits Labour Registration Drive Public Welfare Programs CDO Himanshu Gupta Balrampur Update Welfare Review Meeting Government Assistance Beneficiary Outreach Administrative Review Latest Balrampur News Citizen Welfare


Comments