फीचर्ड
भारत
आटो रिक्शा एवं टैक्सी चालकों को आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किये जाने का निर्देश
बस्ती जिले के परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के पत्र 11.05.2026 द्वारा आटो रिक्शा एवं टैक्सी चालकों को आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत 5.00 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किये जाने के निर्देश दिये गये हैं,
बस्ती। बस्ती जिले के परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के पत्र 11.05.2026 द्वारा आटो रिक्शा एवं टैक्सी चालकों को आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत 5.00 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किये जाने के निर्देश दिये गये हैं, उक्त निर्देशों के क्रम में आज सम्भागीय परिवहन कार्यालय, बस्ती के सभागार कक्ष में आयोजित आटोरिक्शा एवं टैक्सी चालकों का एक विशेष कैम्प आयोजित की गई, जिसमें लगभग 50 चालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उपस्थित जनों को अवगत कराया गया कि आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत परिवार के मुखिया के साथ-साथ परिवार के सदस्यों को भी प्रतिवर्ष 5 लाख रू0 तक का स्वास्थ्य बीमा की सुविधा प्रदान की गयी है। चालक के स्वयं अथवा किसी परिवारीजन के साधारण बीमारी के साथ-साथ गम्भीर बीमारी से ग्रस्त होने पर रू0 5 लाख तक का कैशलेस इलाज की सुविधा प्राप्त होगी।
इस योजना का लाभ बताते हुवे,संभागीय परिवहन अधिकारी फरीऊद्दीन ने बताया कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए चालक अपना ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड एवं राशन कार्ड/परिवार रजिस्टर की प्रति सम्भागीय परिवहन कार्यालय, बस्ती के परमिट अनुभाग में महेश कुमार (वरिष्ठ सहायक) को उपलब्ध करा दें, ताकि सूचना मुख्यालय को प्रेषित कर दी जाये।
उक्त बैठक मे फरीदउद्दीन, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), सुरेश कुमार गौर्य, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), श्रीमती माला बाजेयी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, यात्रीकर अधिकारी, बस्ती एवं कार्यालय के समस्त कर्मचारीगण के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
basti news uttar pradesh news आयुष्मान भारत योजना Ayushman Bharat Scheme Ayushman Card आयुष्मान कार्ड Ayushman Bharat Yojana Government Initiative Government Welfare Scheme Public Awareness Campaign Uttar Pradesh Transport Department Basti latest news आरटीओ बस्ती सरकारी पहल उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग आयुष्मान भारत जनकल्याण कार्यक्रम स्वास्थ्य सुरक्षा बस्ती अपडेट Basti Update Public Welfare Program Welfare Program Auto Rickshaw Drivers Taxi Drivers Health Insurance Scheme Road Transport Department Regional Transport Office Basti RTO Basti Health Coverage Cashless Treatment Driver Welfare Scheme Driver Benefits Healthcare Insurance Transport Commissioner Uttar Pradesh Medical Insurance Family Health Coverage Driver Registration Camp Transport Department News Five Lakh Health Insurance Driver Awareness Camp Social Security Scheme Cashless Healthcare Transport Office Camp Family Health Protection Driver Community Health Security Insurance Benefits Driver Welfare Healthcare Support बस्ती समाचार ऑटो रिक्शा चालक टैक्सी चालक स्वास्थ्य बीमा योजना परिवहन विभाग संभागीय परिवहन कार्यालय बस्ती कैशलेस इलाज चालक कल्याण योजना चालक लाभ चिकित्सा बीमा परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य बीमा परिवार स्वास्थ्य सुरक्षा सरकारी कल्याण योजना चालक पंजीकरण शिविर परिवहन विभाग समाचार पांच लाख स्वास्थ्य बीमा चालक जागरूकता शिविर सामाजिक सुरक्षा योजना परिवार बीमा स्वास्थ्य सहायता फरीदउद्दीन सुरेश कुमार गौर्य माला बाजपेयी


Comments