विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘‘एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण

एक पेड़ माँ के नाम’ के ब्रीद वाक्य को आत्मसात करते हुए पेड़ लगाने और बचाने का संदेश दिया-समाज कल्याण राज्य मंत्री

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ओबरा वन प्रभाग की डाला रेंज अंतर्गत माँ वैष्णो देवी मंदिर गौशाला परिसर के समीप ‘‘एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने विधिवत पूजन एवं मंत्रोच्चार के साथ आम का पौधा रोपित किया। साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जनमानस से अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’ के ब्रीद वाक्य को आत्मसात करते हुए पेड़ लगाने और बचाने का संदेश दिया।

सेंट्रल जोन के समस्त थानों को चलाया गया सघन चेकिंग अभियान  Read More सेंट्रल जोन के समस्त थानों को चलाया गया सघन चेकिंग अभियान 

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी ओबरा, उप प्रभागीय वनाधिकारी, क्षेत्रीय वनाधिकारी, वन विभाग के कर्मचारी, मंदिर परिसर से जुड़े लोग एवं क्षेत्रीय जनमानस उपस्थित रहे।

अमेठी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सुना पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम  Read More अमेठी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सुना पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें