कचनरवा बाजार में बिना लाईसेंस खुले में बिक रहा है माँस मछली, लगा गंदगी का अंबार

हॉस्पिटल व बागेसोती रोड पर अतिक्रमणकारियों का बोलबाला, संबंधित विभाग मौन

राजेश तिवारी Picture
Published On

कोन / सोनभद्र -

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा मुख्य बाजार इन दिनों अतिक्रमणकारियों व मुर्गा मछली के दुकानदारों की भेंट चढ़ गया। जिसके क्रम में पूर्व में खबर प्रकाशित हो चुका लेकिन इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा है।।ऐसा ही मामला शुक्रवार को पुन : देखने को मिला जहाँ लोगों को आने जाने वाले लोगों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ा।

बतादें कि कोन विंढमगंज मार्ग, कचनरवा बागेसोती मार्ग, हॉस्पिटल मार्ग इन दिनों मुर्गा मछली के दुकानदारों द्वारा बागेसोती रोड प्रवेश द्वार पर कब्जा कर अबैध दुकान लगाया जा रहा है जिसे बागेसोती की तरफ जाने वाले लोगों को हो रही है भारी परेशानी । यही हाल हॉस्पिटल रोड का है जिसे हॉस्पिटल जाने में लोगों को हो रही है परेशानी।स्थानीय लोगों का आरोप है कि अब तक प्रशासन द्वारा कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं किया जा रहा है

जिससे अतिक्रमणकारियों के हौसलें बुलंद है जिससे लोगों में आक्रोश ब्याप्त है। गौरतलब है कि कचनरवा मुख्य बाजार से मुर्गा मछली के दुकान व अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग लंबे अरसे से की जा रही है किन्तु प्रशासन द्वारा अब तक अतिक्रमण मुक्त नहीं हो सका बल्कि गंदगी व बदबू से लोगों का जीना हुआ मुहाल । जबकि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ / प्रदेश सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि खुले में मांस की बिक्री न हो लेकिन सूबे के मुख्य मंत्री का आदेश भी बेअसर दिख रहा है।

हम पढ़ेंगे तभी बढ़ेंगे" अभियान के तहत मुसहर बस्ती में शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम, पप्पू पाण्डेय ने दिलाई शिक्षा की शपथ Read More हम पढ़ेंगे तभी बढ़ेंगे" अभियान के तहत मुसहर बस्ती में शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम, पप्पू पाण्डेय ने दिलाई शिक्षा की शपथ

जबकि FSSAI के अनुसार माँस प्रदर्शन पर सख्त प्रतिबंध है कोई भी दुकानदार खुले में मांस लटकाकर या प्रदर्शित नहीं कर सकता है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार दुकानों के सामने मोटे पर्दे या गहरे रंग का कांच लगाना अनिवार्य है ताकि बाहर से मांस दिखाई न दे और मांस बेचने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग (FSSAI) से वैध लाइसेंस होना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने पर बिना लाइसेंस के मांस बेचने वालों पर भारी जुर्माने और दुकान सील करने व सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। लोगों का कहना है कि अबैध /बिना वैध लाइसेंस के सड़क किनारे मुर्गा मछली की दुकान लगाकर सड़क पर सरेयाम काटा जा रहा है जिससे लोगों को आते जाते समय छीटे पड़ते हैं जिससे मारपीट गाली गलौज की संभावना बढ़ जा रही है।

खजनी पुलिस की सख्ती से थमे भारी वाहनों के पहिए, ग्रामीण मार्गों पर लौटी राहत Read More खजनी पुलिस की सख्ती से थमे भारी वाहनों के पहिए, ग्रामीण मार्गों पर लौटी राहत

इसके अलावा माँस मछली के दुर्गंध से क्षेत्र में भयानक रोग फ़ैलने का डर सता रहा है। जिसके क्रम में स्थानीय निवासी प्रदीप, राजेंद्र, बिहारी, रघुवर, राजकुमार, सुनील आदि लोगों ने जिलाधिकारी व जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल सड़क पर खुले माँस बेचने पर प्रतिबंध लगाने एवं सड़क से अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग किया है । इस बावत् खाद्य सुरक्षा विभाग के डीओ योगेश त्रिवेदी से सेल फोन पर संपर्क करने का बार बार प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। सबसे बड़ा सवाल है कि जिले में बैठे संबंधित अधिकारियों तक इसकी आवाज क्यों नहीं पहुँच रही है।

जनचौपाल में प्रमुख सचिव सहकारिता ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं। Read More जनचौपाल में प्रमुख सचिव सहकारिता ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार