सड़क हादसे में युवक की मौत आक्रोशित ग्रामीणों ने किया मार्ग पर चक्का जाम शिओ के आश्वासन पर 3 घंटे बाद खुला जाम।
हलिया मीरजापुर।
संवाददाता प्रवीण तिवारी
मीरजापुर। ड्रमड़गज थाना क्षेत्र के गलरा गांव में रविवार रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद सोमवार शाम को ग्रामीण और परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया उन्होंने गलरा गांव के गड़बड़ा मोड़ के पास हलिया ड्रमड़गज मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया यह जाम 3 घंटे तक चला।
Read More नेशनल डायग्नोसिस सेंटर पर गंभीर आरोप, एक ही महिला की तीन अलग-अलग अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से मचा हड़कंप
सूचना मिलने पर ड्रमड़गज थाना अध्यक्ष भारत सुमन और हलिया थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे एसडीएम और सीओ को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
Read More UP: रास्ता देने के विवाद में भड़की हिंसा, कार फूंकी; हत्या के प्रयास व आगजनी में दो गिरफ्ताररात करीब 8:00 बजे पूर्व विधायक सूर्यभान भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारी सड़क जाम खोलने को तैयार नहीं हुए रात 9:00 बजे लालगंज के सीओ अमर बहादुर और नायब तहसीलदार प्रताप नारायण ओझा ने भी परिजनों से जाम हटाने की अपील की।
आक्रोशित परिजनों ने सीओ से फरार ट्रैक्टर चालक की तत्काल गिरफ्तारी और उसके खिलाफ नाम जद मुकदमा दर्ज करने की मांग की सीओ ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध नाम जद मुकदमा दर्ज करने और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
सीओ के आश्वासन के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क से शव हटाया और जाम समाप्त किया। करीब 3 घंटे तक मार्ग जाम रहने से राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
यह हादसा रविवार रात गलरा मोड पर हुआ था जब एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी थी इस दुर्घटना मे गलरा गांव निवासी बाइक सवार राजू की मौत हो गई थी जबकि बाइक चालक रविशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।


Comments