ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर धनरुआ थाना में शांति समिति की बैठक

असामाजिक गतिविधि या सांप्रदायिक तनाव फैलाने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

धनरुआ। आगामी 27 एवं 28 मई को मनाए जाने वाले ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर धनरुआ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) पुनपुन कन्हैया कुमार तथा धनरुआ थानाध्यक्ष अमीत कुमार ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में अधिकारियों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों से पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बकरीद पर्व को जिले में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है।
डीएसपी ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक गतिविधि या सांप्रदायिक तनाव फैलाने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी।

जिले के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर फैलाए जाने वाले भ्रामक फोटो, फेक वीडियो और अफवाह फैलाने वाले पोस्ट पर भी प्रशासन लगातार निगरानी रखेगा। बैठक में वार्ड पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्य पप्पू खान, योगेन्द्र चंद्रवंशी, अशोक राजक, मुखिया प्रतिनिधि, समाजसेवी धनंजय यादव, ओम प्रकाश यादव, प्रेम कुमार, संजीव कुमार, अनिल कुमार एवं उपेन्द्र मुखिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


रिपोर्ट : धनंजय कुमार, स्वतंत्र प्रभात

प्रभारी मंत्री का मंत्री बनने के पश्चात् पहली बार पश्चिमी चंपारण का दौरा Read More प्रभारी मंत्री का मंत्री बनने के पश्चात् पहली बार पश्चिमी चंपारण का दौरा

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें