कांच के टुकड़े का भय दिखाकर चेन लूट के वारदात के तीन अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | संवाददाता अतुल कुमार

बेतिया. 20 मई की शाम भोला बाबू काम्प्लेक्स, बेतिया के समीप कांच के टुकड़े का भय दिखाते हुए एक अभियुक्त से हाथापाई एवं मारपीट कर चेन लूट वारदात की घटना को तीन लुटेरों के द्वारा अंजाम दिया गया, उक्त घटना की जानकारी योगापट्टी के स्थाई निवासी एवं वर्तमान में रेंट पर कमलनाथ नगर निवासी मोहित कुमार के द्वारा नगर थाना, बेतिया में 22 मई को लिखित आवेदन दी गई, आवेदन के आधार पर नगर थाना बेतिया के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करते हुए कांड से सम्बंधित वारदात घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई गई, इस दौरान पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया

जहां सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कांड के तीन अभियुक्त की पहचान की गई, घटना की जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी गई, पुलिस अधीक्षक बेतिया के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर एक अजीत कुमार के नेतृत्व में नगर थाना की विशेष टीम को गठित किया गया, गठित टीम के आधार पर छापेमारी करते हुए इस कांड के तीन अभियुक्त उमेश पटेल कमलनाथ नगर निवासी, इरफान आलम एवं मोहम्मद रेयाज कालीबाग दरगाह मोहल्ला निवासी को गिरफ्तार किया गया है तथा उनके पास से लूटी गई चेन को बरामद करते हुए, आगे की अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें