दिलीप मिश्र की 43 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
प्रशासन की इस कार्रवाई से अपराधियों एवं माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
नैनी प्रयागराज। माफिया एवं हिस्ट्रीशीटर दिलीप मिश्र के खिलाफ पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में नैनी कोतवाली क्षेत्र के दाउदनगर छिवकी स्थित में शुक्रवार को लगभग 43 लाख रुपये मूल्य की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को कुर्क किया गया।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने डुगडुगी पिटवाकर क्षेत्र में मुनादी भी कराई, ताकि आमजन को कुर्की की जानकारी दी जा सके। इस दौरान एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह,नैनी इंस्पेक्टर बृज किशोर गौतम सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माफिया दिलीप मिश्र द्वारा अवैध तरीके से अर्जित अन्य संपत्तियों का भी विवरण जुटाया जा रहा है। जल्द ही उन संपत्तियों पर भी कुर्की एवं विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अपराधियों एवं माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।


Comments