श्रमिक कालोनियों को मालिकाना हक़ दिए जाने  पर भाजपा सरकार की परामर्श समिति का आभार

श्रमिक कल्याण समिति ने  भाजपा की परामर्श समिति को धन्यवाद दिया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी,प्रयागराज। श्रमिक कल्याण समिति भाजपा की बैठक कर श्रमिक कालोनियों को मालिकाना हक़ दिए जाने को लेकर भाजपा सरकार द्वारा बनायी गई परामर्श समिति को व विशेष तौर पर  विधायक सुरेन्द्र मैथानी को श्रमिक कल्याण समिति द्वारा बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया गया बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष शिव शंकर दीक्षित ने किया। लेवर कॉलोनी नैनी के मालिकाना हक की लड़ाई अंतर्गत, प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी दौरे अंतर्गत, पूर्व में दिल्ली प्रदेश एवं महाराष्ट्र प्रदेश के निरीक्षण और वहां की सरकारों के दस्तावेजों के आदान-प्रदान उपरांत,
 
अब आज उड़ीसा के सरकारी दौरे पर, अपने उत्तर प्रदेश के तीन डिप्टी लेवर कमिश्नर की टीम के साथ उड़ीसा सरकार के अधिकारियों से वार्ता उपरांत, दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया तथा कॉलोनीयों को, मालिकाना हक दिए जाने के फार्मूले की जानकारी लेकर, आज लखनऊ उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मेवानी के नेतृत्व में, श्रम मंत्रालय उत्तर प्रदेश राज्य परामर्शदाता समिति के सभी सदस्य अधिकारियों एवं मोदीनगर से विधायक डॉ मंजू सिवास के साथ,श्रमिक/लेवर कॉलोनी के निवासियों को ही मालिकाना हक दिए जाने की मांग के संबंध में, उड़ीसा सरकार से वार्ता के लिए,उ प्र सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल उड़ीसा भेजा था।
 
उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि मंडल में, विधायक सुरेंद्र मैथानी जी एवं उ प्र श्रम मंत्रालय के अधिकारियों के साथ, प्रतिनिधिमंडल के साथ, उड़ीसा सरकार के लेबर कमिश्नर एवं उनकी समस्त संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों की टीम के साथ, उनके कार्यालय में मैराथन बैठक करी। तत्पश्चात वहीं पर, पूरे उड़ीसा के श्रमिक कॉलोनीयों का मालिकाना हक दिए जाने पर, एक विस्तृत रिपोर्ट देखी। बैठक में, उड़ीसा सरकार ने, कैसे श्रम कॉलोनी का मालिकाना हक दिया, कैसी परिस्थितियां थी, क्या शर्ते थी, किस तरह से मालिकाना हक दिया गया, कैसे समन्वय बनाया गया, इस पर पूरी प्रोजेक्ट रिपोर्ट को देखा। और संबंधित दस्तावेजों का संकलन किया।
 
विधायक जी ने बताया कि उक्त वैठक के बाद, उड़ीसा सरकार के प्रतिनिधि मंडल एवं उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधिमंडल की संयुक्त टीम ने, उड़ीसा में दी गई श्रम कॉलोनी, जिसमें विभिन्न मौजूदा रह रहे श्रमिक कॉलोनीयों के निवासियों से बातचीत के साथ ही,मिल के श्रमिकों को दी गई कॉलोनीयों का भी, स्थलीय निरीक्षण किया।  श्रमिक कल्याण समिति की बैठक में मुख्य रूप से प्रमोद दुबे, शिव कुमार पाठक, पवन पाण्डेय, प्रकाश, सुशील, अमित आदि सभी लोगों ने सरकार की नीतियों का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष शिव शंकर दीक्षित ने बताया कि जल्द ही समिति द्वारा विधायक सुरेन्द्र मैथानी एवं अधिकारियों की टीम का कानपुर जाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।

About The Author

Post Comments

Comments