जिले में सुशासन और जनता का राज स्थापित होने तक संघर्ष जारी: अनिल कुमार सिंह
जन सुराज की नई जिला कमेटी सक्रिय, जनहित के पांच एजेंडों पर होगा काम
जिले में भ्रष्ट राजनेताओं, अधिकारियों और माफियाओं के खिलाफ अभियान, जिले के टॉप-10 भ्रष्ट पदाधिकारियों” को चिन्हित कर उनके खिलाफ सीबीआई, ईडी, निगरानी एवं अपराध इकाई में शिकायत दर्ज कराई जाएगी
स्वतंत्र प्रभात | बिहार से संवाददाता की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश
शहर के होटल श्री बालाजी में रविवार को जन सुराज पार्टी की नई जिला कमेटी की ओर से सम्मान सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें सबसे पहले नई कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्रीय संगठन प्रभारी इंद्रदेव साह, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष तपेश्वर भारती, जिला महामंत्री ब्रजेश यादव, महिला जिलाध्यक्ष अनुराधा पासवान, सलाहकार समिति सदस्य धीरेन्द्र कुंवर, मो. दाऊद, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार, जिला कोषाध्यक्ष मदन मोहन झा को पाग माला और पार्टी का प्रतीक गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में नई कमेटी पदाधिकारियों द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने की।
संचालन जिला मुख्य प्रवक्ता रीति झा ने की। नई कमेटी के कार्यों और प्राथमिकताओं की जानकारी मीडिया के समक्ष रखी गई। क्षेत्रीय प्रभारी इंद्रदेव साह ने कहा कि नई कमेटी के माध्यम से अब जन सुराज नए सिरे के काम शुरू करेगा। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नई जिला कमेटी पार्टी की मजबूती के साथ अब आमलोगों की भी आवाज बनेगी। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि मीडिया के साथ नई कमेटी की यह पहली औपचारिक बैठक है। उन्होंने बताया कि जन सुराज पार्टी जनहित से जुड़े पांच प्रमुख एजेंडों पर काम करेगी। पार्टी का मूलमंत्र “सही सोच, सही लोग और सामूहिक प्रयास” को जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जन सुराज आम लोगों की आवाज बनकर जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेगी और जरूरत पड़ने पर सड़क से लेकर न्यायालय तक लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की बात कहते हुए कहा कि जिले में भ्रष्ट राजनेताओं, अधिकारियों और माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। साथ ही पुलिस विभाग की तर्ज पर जिले के “टॉप-10 भ्रष्ट पदाधिकारियों” को चिन्हित कर उनके खिलाफ सीबीआई, ईडी, निगरानी एवं अपराध इकाई में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में सुशासन और जनता का राज स्थापित होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
जनहित समस्या को ले जनसुराज चलाएगा अभियान:
जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जनहित की समस्याओं को लेकर " जन सुराज का जनहित समस्या, प्रशासन का समाधान" कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक दिन जिले के एक समस्या को जिला पदाधिकारी से अवगत कराया जाएगा और इसके समाधान का अनुरोध किया जाएगा। प्रत्येक माह समस्याओं की समीक्षा की जाएगी।इसका प्रतिवेदन संबंधित वरीय पदाधिकारियों को सौंपी जाएगी। मुख्य प्रवक्ता रीति झा ने कहा कि नई टीम नई ऊर्जा के साथ काम करेगी। जनहित के मुद्दों को लेकर अब जन सुराज आवाज बुलंद करेगी और विश्वास है कि हम एक दिन जरूर कामयाब होंगे। मौके पर अनिल कुमार झा, चंदन कुमार, संजय कुमार, पिंटू कुमार, मो. शुभान, शिवशंकर कामत, प्रणव सिंह, सुबोध कुमार, अभिषेक कुमार सहित अन्य मौजूद थे।


Comments