नवीनतम
फीचर्ड
श्रद्धा और सेवा का संगम : पूरे चंदू में विशाल ब्रह्मभोज,हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
विकास खंड सरेनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत काल्हीगांव स्थित पूरे चंदू गांव में गुरुवार को आयोजित विशाल ब्रह्मभोज में श्रद्धा,सेवा और सामाजिक समरसता का अनूठा दृश्य देखने को मिला।
लालगंज(रायबरेली)। विकास खंड सरेनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत काल्हीगांव स्थित पूरे चंदू गांव में गुरुवार को आयोजित विशाल ब्रह्मभोज में श्रद्धा,सेवा और सामाजिक समरसता का अनूठा दृश्य देखने को मिला। आयोजन में क्षेत्र सहित दूर-दराज के गांवों से पहुंचे हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।उल्लेखनीय है कि यह ब्रह्मभोज स्वर्गीय पूर्वजों की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया था।ब्रह्मभोज में ग्रामीणों के साथ-साथ कुदुवों को भी सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया,जिसकी क्षेत्र में सराहना हो रही है।पूरा गांव धार्मिक माहौल में डूबा नजर आया।सुबह से ही श्रद्धालुओं और मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था,जो देर शाम तक जारी रहा। आयोजन स्थल पर भोजन,पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी।व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव के युवाओं और परिजनों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।आयोजनकर्ता शिवप्रसाद त्रिवेदी (मनऊ त्रिवेदी) ने बताया कि यह आयोजन पूर्वजों के आशीर्वाद और उनकी स्मृति को समर्पित है। उन्होंने कहा कि समाज और परिवार के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।साथ ही साथ कहा कि ब्रह्मभोज केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं,बल्कि समाज को जोड़ने का माध्यम भी है।उन्होंने कहा कि पूर्वजों की स्मृति और उनके आशीर्वाद से ही इस तरह के आयोजन संपन्न होते हैं।समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।उन्होंने कहा,हमारा प्रयास रहा कि यहां आने वाला प्रत्येक व्यक्ति सम्मानपूर्वक प्रसाद ग्रहण करे।लोगों का स्नेह और सहयोग ही इस आयोजन की सबसे बड़ी पूंजी है।कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों,ग्रामीणों और रिश्तेदारों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।
समाज सेवा धार्मिक आयोजन उत्तर प्रदेश समाचार रायबरेली समाचार सामाजिक समरसता सामाजिक एकता लालगंज रायबरेली प्रसाद वितरण ग्रामीण सहभागिता श्रद्धालुओं की भीड़ रायबरेली अपडेट सरेनी विकास खंड काल्हीगांव ग्राम पंचायत पूरे चंदू गांव विशाल ब्रह्मभोज श्रद्धा और सेवा शिवप्रसाद त्रिवेदी मनऊ त्रिवेदी पूर्वजों की स्मृति ब्रह्मभोज कार्यक्रम धार्मिक माहौल गांव का आयोजन पारंपरिक आयोजन ग्रामीण संस्कृति सामूहिक भोज भक्ति वातावरण पूर्वजों को श्रद्धांजलि


Comments