नवीनतम
फीचर्ड
रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव, हड़कंप
कस्बे के बछरावां रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास घोसियाना मोहल्ले में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में पड़ा हुआ था।
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के बछरावां रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास घोसियाना मोहल्ले में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। युवक के पास खाली शराब और पानी की बोतलें पड़ी मिलीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक बुधवार शाम से झाड़ियों के पास बैठकर शराब पी रहा था। काफी देर तक वह वहीं दिखाई दिया था। बाद में युवक की पहचान नवरंग सिंह का पुरवा मजरे आलमपुर निवासी संदीप लोधी (22) पुत्र राम बहादुर के रूप में हुई। मृतक के भाई प्रदीप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि संदीप नशे का आदी था। वह जम्मू में एक भट्ठे पर मजदूरी करता था और करीब 15 दिन पहले ही गांव लौटा था। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पंचायतनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवक की मौत संदिग्ध मौत रेलवे पुलिस पोस्टमार्टम लालगंज पुलिस उत्तर प्रदेश समाचार रायबरेली समाचार पुलिस जांच पुलिस कार्रवाई लालगंज रायबरेली रेलवे ट्रैक हादसा प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह रायबरेली अपडेट रेलवे ट्रैक किनारे शव युवक का शव मिला घोसियाना मोहल्ला बछरावां रोड रेलवे क्रॉसिंग संदीप लोधी शराब की बोतल बरामद नवरंग सिंह का पुरवा आलमपुर गांव शव मिलने से हड़कंप नशे का आदी युवक


Comments