नवीनतम
फीचर्ड
सड़क पर अतिक्रमण किया तो होगी कड़ी कार्यवाही - डीसीपी यातायात रविन्द्र कुमार
आज दिनांक 21.05.2026 को *पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा* *सुगम यातायात योजना “Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme* ” के अंतर्गत *कल्याणपुर क्रासिंग, गुरुदेव चौराहा ,
कानपुर। आज दिनांक 21.05.2026 को *पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा* *सुगम यातायात योजना “Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme* ” के अंतर्गत *कल्याणपुर क्रासिंग, गुरुदेव चौराहा , बिठूर कट तिराहा, इंदिरा नगर तिराहा, व बगिया क्रासिंग* का भौतिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान डीसीपी यातायात द्वारा यातायात व्यवस्था , सड़क पर वाहन दबाव , अवैध पार्किंग , ई-रिक्शा एवं ऑटो संचालन , सड़क किनारे अतिक्रमण तथा प्रमुख चौराहों पर यातायात संचालन* की स्थिति का गहन अवलोकन किया गया। अस्थायी रूप से लग रही सब्जी मंडी के विक्रेताओं को निर्धारित निकटवर्ती सब्जी मंडी में ही व्यवसाय करने हेतु निर्देशित किया गया। दुकानदारों को अपनी दुकान की निर्धारित सीमा के भीतर ही सामान रखने हेतु बताया गया। सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं यातायात कर्मियों को निर्देशित किया गया कि यातायात को सुगम , सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
डीसीपी यातायात द्वारा बताया गया कि “ Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme ” का उद्देश्य शहरवासियों को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है।निरीक्षण के दौरान एडीसीपी यातायात , सहायक पुलिस आयुक्त यातायात, संबंधित जोन टीआई व स्थानीय थाना पुलिस बल मौजूद रहा।
उत्तर प्रदेश पुलिस सडक सुरक्षा अवैध पार्किंग कानपुर समाचार कानपुर ट्रैफिक पुलिस reducing traffic congestion scheme चालान कार्रवाई ट्रैफिक व्यवस्था एडीसीपी यातायात सुगम यातायात योजना ऑटो संचालन सड़क अतिक्रमण कानपुर अपडेट RTC Scheme यातायात निरीक्षण डीसीपी यातायात रवीन्द्र कुमार कल्याणपुर क्रासिंग गुरुदेव चौराहा बिठूर कट तिराहा इंदिरा नगर तिराहा बगिया क्रासिंग ई रिक्शा संचालन सब्जी मंडी अतिक्रमण कानपुर यातायात व्यवस्था सहायक पुलिस आयुक्त यातायात ट्रैफिक जाम नियंत्रण यातायात सुधार अभियान


Comments