तस्करी को जा रही 288 लीटर अवैध शराब बरामद, स्कॉर्पियो सीज

जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से 32 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की है, जिसे बिहार ले जाया जा रहा था।

Abhinav Shukla Picture
Published On

देवरिया। जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से 32 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की है, जिसे बिहार ले जाया जा रहा था।
 
पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपराध एवं अवैध शराब तस्करी पर रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है।  लार पुलिस ने 20 मई 2026 की सुबह संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान कार्रवाई की।
 
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने प्राइमरी पाठशाला खरवनिया तिराहा के पास सफेद रंग की स्कॉर्पियो संख्या BR1AP3878 को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से 32 पेटी बंटी बबली देशी शराब बरामद हुई। प्रत्येक पाउच 200 एमएल का था। कुल 1440 पाउच यानी 288 लीटर शराब बरामद की गई।
पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर थाना लार में मुकदमा संख्या 150/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक परवेज आलम, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार गुप्ता, हेड कांस्टेबल महबूब खान तथा कांस्टेबल राहुल भास्कर शामिल रहे।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें