तेज रफ्तार बाइक सवार ने बालक को मारी टक्कर,मौके से फरार।

नैनी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे एक बालक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भागने लगा। वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौका पाकर फरार हो गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ।
 
नैनी,प्रयागराज ।
 
नैनी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे एक बालक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भागने लगा। वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौका पाकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बालक अपने परिवार के साथ नैनी स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद घर जा रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि बालक बाल-बाल बच गया और उसे कोई चोट नहीं आई।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में आक्रोश देखा गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सख्त करने की मांग की है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें