कानपुर: मोबाइल चार्ज करते समय करंट लगने से किशोरी की मौत
चौबेपुर थाना क्षेत्र के इंदलपुर जुगराज गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मोबाइल फोन चार्ज करते समय करंट की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई।
कानपुर। चौबेपुर थाना क्षेत्र के इंदलपुर जुगराज गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मोबाइल फोन चार्ज करते समय करंट की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोरी अंशिका घर पर मोबाइल चार्ज कर रही थी, तभी अचानक उसे करंट लग गया। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।
करंट से मौत किशोरी की मौत दर्दनाक हादसा उत्तर प्रदेश समाचार पुलिस जांच कानपुर समाचार गांव में शोक कानपुर हादसा करंट लगने से मौत बिजली हादसा अंशिका कानपुर ग्रामीण न्यूज चौबेपुर थाना इंदलपुर जुगराज गांव मोबाइल चार्जिंग हादसा सीएचसी चौबेपुर मोबाइल चार्ज करते समय करंट किशोरी हादसा चौबेपुर न्यूज स्थानीय पुलिस कार्रवाई


Comments