चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मारपीट व धमकी के आरोप में 02 अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराध व अपराधियों एवं मादक पदार्थ के विपरीत अभियान लगातार जारी रहेगा।

राजेश तिवारी Picture
Published On

चोपन / सोनभद्र -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक चोपन अखिलेश कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

वादी अभय जायसवाल पुत्र समाकान्त जायसवाल निवासी सलखन बाजार थाना चोपन जनपद सोनभद्र द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दिनांक 10.05.2026 को थाना चोपन पर मु0अ0सं0 0172/2026 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

उक्त मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्तों को दिनांक 10.05.2026 को समय करीब 18:15 बजे सैनिक होटल के सामने कस्बा सलखन थाना चोपन जनपद सोनभद्र से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा गया।

पानी संकट के बीच जन सहयोग की बड़ी पहलग्राम प्रधान, समृद्धि जन कल्याण ट्रस्ट ने संभाली कमान, बीजपुर सब्जी मंडी के पुराने कुएं की कराई सफाई Read More पानी संकट के बीच जन सहयोग की बड़ी पहलग्राम प्रधान, समृद्धि जन कल्याण ट्रस्ट ने संभाली कमान, बीजपुर सब्जी मंडी के पुराने कुएं की कराई सफाई

गिरफ्तार अभियुक्त कन्हैया जायसवाल पुत्र स्व0 राकेश जायसवाल निवासी ग्राम सलखन थाना चोपन जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 28 वर्ष, सुधीर उर्फ लखन जायसवाल पुत्र स्व0 राकेश जायसवाल निवासी ग्राम सलखन थाना चोपन जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 22 वर्ष।

एच.एन.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रो. दीपक के सम्मान में भावभीनी विदाई। Read More एच.एन.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रो. दीपक के सम्मान में भावभीनी विदाई।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्र0नि0 अखिलेश कुमार मिश्रा थाना चोपन , उ0नि0 रामज्ञान सिंह यादव , उ0नि0 रामफेर यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

कचनरवा  बाजार में   बिना लाईसेंस खुले में बिक रहा है माँस मछली, लगा गंदगी का अंबार Read More कचनरवा बाजार में बिना लाईसेंस खुले में बिक रहा है माँस मछली, लगा गंदगी का अंबार

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें