पाकुड़ मंडल कारा समेत जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में चलाया गया नब्बे दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान 

उक्त अभियान के तहत बंदियों एवं लोगों को उनके कानूनी अधिकार के बारे में जानकारी दी। ताकि अपने कानूनी अधिकार पर शसक्त हो सके।

Abhinav Shukla Picture
Published On

पाकुड़, झारखंड:-झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में चल रहे नब्बे दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान के तहत पाकुड़ मंडल कारा समेत आदिवासी बाहुल्य इलाकों में डालसा के टीम द्वारा आज विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया।
 
उक्त अभियान के तहत बंदियों एवं लोगों को उनके कानूनी अधिकार के बारे में जानकारी दी। ताकि अपने कानूनी अधिकार पर शसक्त हो सके। अपने आस पास न्याय से वंचित व्यक्तियों को उनके कानूनी अधिकार के बारे में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाले निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी मिल सके ।
 
इस उद्देश्य से डालसा के टीम द्वारा घर घर पहुंच कर न्याय से वंचित न हो इस मकसद से लोगों तक पहुंच कर जानकारी दी जा रही है। उक्त अभियान के तहत बंदियों को लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के चीफ़ सुबोध कुमार दफादार पैनल अधिवक्ता संजीत कुमार मुखर्जी ने डालसा एवं नालसा के योजनाओं समेत कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। ताकि खुद को, अपने परिवार को ,समाज के लोगों तक न्याय सुनिश्चित कर सकें।
 
आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स मनोज सोरेन, सौरभ कुमार यादव ने डायन प्रथा, बाल विवाह, दहेज प्रथा घरेलू हिंसा रोकथाम पर जागरूक करते हुए जागरूक पर्ची पुस्तिकाएं वितरण की साथ ही स्पॉन्सरशिप योजना के बारे में जागरूक की गई। मंडल कारा पाकुड़ में जेल के प्रशासनिक अधिकारी समेत पैरा लीगल वॉलिंटियर्स सायेम अली उपस्थित रहे। 
 
विधिक सेवा प्राधिकरण विधिक जागरूकता अभियान सामाजिक न्याय झारखंड ताजा खबर पाकुड़ समाचार महिला सुरक्षा जागरूकता कानूनी जागरूकता सामाजिक जागरूकता अभियान जनजागरूकता कार्यक्रम ग्रामीण जागरूकता झारखंड न्यूज पाकुड़ अपडेट जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाकुड़ डालसा पाकुड़ नालसा योजना निःशुल्क कानूनी सहायता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडेय रूपा बंदना किरो पाकुड़ मंडल कारा आदिवासी बहुल क्षेत्र पैरा लीगल वॉलिंटियर्स लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम सुबोध कुमार दफादार संजीत कुमार मुखर्जी कानूनी अधिकार न्याय जागरूकता जनसंपर्क अभियान 90 दिवसीय अभियान डायन प्रथा जागरूकता बाल विवाह रोकथाम दहेज प्रथा घरेलू हिंसा रोकथाम स्पॉन्सरशिप योजना जेल जागरूकता कार्यक्रम न्याय से वंचित लोग मुफ्त कानूनी सहायता कानूनी सहायता शिविर विधिक अधिकार कानून की जानकारी

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार