मनुआपुल थाना क्षेत्र में हथियार व गोली के साथ पांच युवक गिरफ्तार

सूचना मिली थी कि छावनी ओवरब्रिज के पास कुछ युवक हथियार के साथ जुटे हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | संवाददाता अतुल कुमार 
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश
 

बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के मनुआपुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को हथियार एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, दो मोबाइल, दो चाकू तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 मई की रात करीब 10:55 बजे मनुआपुल थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि छावनी ओवरब्रिज के पास कुछ युवक हथियार के साथ जुटे हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मनुआपुल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छावनी ओवरब्रिज के समीप पांच युवकों को मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया । तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार एवं अन्य सामान बरामद किए गए। इसके बाद सभी आरोपितों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान निकेश कुमार, सुमित कुमार, अशरफ अली, सागर कुमार तथा नरेंद्र कुमार के रूप में हुई है।

सभी पश्चिम चंपारण जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में मनुआपुल थाना में कांड दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। छापेमारी दल में मनुआपुल थानाध्यक्ष रवि कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक लालजीत पंडित, लक्ष्मी कुमारी सहित जिला आसूचना इकाई एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

About The Author

Post Comments

Comments