दर्दनाक सड़क हादसा: में  चार पहिया वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, चार घायल

मामले की जांच की जा रही है तथा फरार वाहन चालक की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

उतराव/प्रयागराज। उतराव थाना क्षेत्र के मकसूदना गांव के पास सैदाबाद-फूलपुर मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकसूदना गांव निवासी लल्लन भारती (45 वर्ष) समेत नेवादा सैदाबाद के तीन अन्य लोग बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सैदाबाद-फूलपुर मार्ग पर तेज गति से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों एवं पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दो घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद चार पहिया वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर वाहन की तलाश में जुट गई है।
 
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। वहीं उतराव थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा फरार वाहन चालक की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments