अनपरा पुलिस ने मंदिर में चोरी करने वाले 02 शातिर चोर को किया गिरफ्तार , भेजा न्यायालय

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराध व अपराधियों एवं मादक पदार्थ के विपरीत अभियान लगातार जारी रहेगा।

राजेश तिवारी Picture
Published On

अनपरा / सोनभद्र -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 96/2026 धारा 305(d), 331(4), 317(2) BNS से संबंधित 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

दिनांक 08.05.2026 को समय करीब 19:21 बजे मुखबिर खास की सूचना पर थाना अनपरा पुलिस टीम द्वारा बिछड़ी अण्डर पास ब्रिज रेलवे क्रासिंग के पास से अभियुक्तगण -सागर उर्फ टाफी पुत्र राजेश कुमार निवासी धरिकार बस्ती डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 20 वर्ष, घमड़ी पुत्र समायन धरिकार निवासी धरिकार बस्ती डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों के कब्जे से मंदिर से चोरी किया गया 02 अदद सर्पनुमा सफेद धातु का टुकड़ा तथा दानपात्र से चोरी किए गए 2100 रुपये नगद बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्तों को शनिवार दिनांक 09.05.2026 को न्यायालय भेजा जा रहा है। बतादें कि अभियुक्त घमड़ी का आपराधिक इतिहास-

अतिक्रमण से सिकुड़ी सुरियावा फाटक गली, जाम से लोगों का निकलना हुआ मुश्किल Read More अतिक्रमण से सिकुड़ी सुरियावा फाटक गली, जाम से लोगों का निकलना हुआ मुश्किल

• मु0अ0सं0 96/2026 धारा 305(d), 331(4), 317(2) BNS

थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ समाधान दिवस Read More थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ समाधान दिवस

• मु0अ0सं0 124/2020 धारा 380, 411, 457 IPC

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- वकीलों के कब्जे हटाने के लिए दें पर्याप्त पुलिस फोर्स । Read More हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- वकीलों के कब्जे हटाने के लिए दें पर्याप्त पुलिस फोर्स ।

• मु0अ0सं0 145/2022 धारा 411, 414 IPC

• मु0अ0सं0 214/2022 धारा 8/20 NDPS Act

• मु0अ0सं0 93/2023 धारा 380, 411, 413, 414, 457 IPC

• मु0अ0सं0 102/2023 धारा 380, 411, 413, 414, 457 IPC

वहीं अभियुक्त सागर उर्फ टाफी का आपराधिक इतिहास-

• मु0अ0सं0 96/2026 धारा 305(d), 331(4), 317(2) BNS

• मु0अ0सं0 127/2023 धारा 8/20 NDPS Act

 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से उ0नि0 संतोष कुमार सिंह थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उ0नि0 सच्चिदानन्द दास सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें