फूलपुर में भीषण सड़क हादसा: बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर
युवक की मौत, दूसरा गंभीर
फुलपुर/प्रयागराज। फूलपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर-मुबारकपुर रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार फूलपुर-मुबारकपुर रोड स्थित वन विभाग कार्यालय के सामने खासखला इलाके में एक तेज रफ्तार बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बस के नीचे जा घुसी और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को बाहर निकाला, लेकिन एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान राजन बिंद निवासी झूंसी के रूप में हुई है। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही फूलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद कुछ देर तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सामान्य कराया।
prayagraj hindi news prayagraj latest news Uttar Pradesh Accident News Road Accident UP Local News Prayagraj Prayagraj Road Accident Fatal Road Accident Jhunsi News फूलपुर सड़क हादसा bus bike collision Phulpur news बाइक बस टक्कर Rajan Bind death Phulpur Mubarakpur road bus accident Prayagraj तेज रफ्तार बस हादसा accident near forest office tragic bike accident


Comments