सोनभद्र पुलिस का ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध अभियान जारी, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर की गई प्रभावी कार्यवाही

सोनभद्र पुलिस द्वारा जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी (  ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में दिनांक 09.05.2026 को क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 चारू द्विवेदी के नेतृत्व में लोढ़ी स्थित टोल प्लाज़ा के पास ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध प्रचलित दो दिवसीय विशेष अभियान के तहत सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात निरीक्षक (TI), यातायात उपनिरीक्षक (TSI) एवं सीसी टीम रॉबर्ट्सगंज द्वारा संयुक्त रूप से वाहनों की गहन जांच की गई।

चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, यातायात नियमों के उल्लंघन एवं प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।कार्यवाही के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव में संलिप्त पाए जाने पर 03 ट्रकों को सीज किया गया तथा 02 वाहनों का चालान किया गया। इसके अतिरिक्त ध्वनि प्रदूषण एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के दृष्टिगत 30 वाहनों पर प्रेशर हॉर्न के प्रयोग में चालानी कार्यवाही की गई।

एच.एन.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रो. दीपक के सम्मान में भावभीनी विदाई। Read More एच.एन.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रो. दीपक के सम्मान में भावभीनी विदाई।

अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, शराब पीकर वाहन न चलाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन संचालन करने तथा प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न करने हेतु जागरूक भी किया गया। सोनभद्र पुलिस द्वारा जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

जनचौपाल में प्रमुख सचिव सहकारिता ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं। Read More जनचौपाल में प्रमुख सचिव सहकारिता ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें