कोन पुलिस ने विभिन्न प्रकरणों में शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में प्रधानपति समेत10 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

जनपद पुलिस क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की अराजक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

राजेश तिवारी Picture
Published On

कोन / सोनभद्र -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।

मंगलवार दिनांक 12.05.2026 को थाना क्षेत्र कोन के विभिन्न प्रकरणों में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के दृष्टिगत थाना कोन पुलिस द्वारा कुल 10 व्यक्तियों (07 पुरुष एवं 03 महिलाएं) को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चन्दा देवी पत्नी अजय कुमार पासवान , पिंकी देवी पत्नी चन्द्रभान पासवान , शान्ति देवी पत्नी अजय कुमार पासवान , अंशु पुत्र चन्द्रजीत निवासी निगाई , आकाश पुत्र रामदेव निवासी निगाई , पिन्टू कुमार पुत्र हिरावन निवासी निगाई , गुड्डू पुत्र चतरगुन निवासी मिटिहिनियाँ , रामभजन चेरो पुत्र जगेश्वर सिंह , वीरेन्द्र यादव पुत्र स्व0 वेचन यादव , अमरेश यादव पुत्र बनवारी यादव निवासी झिरगाडण्डी थाना कोन जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 37 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए सभी को न्यायालय उपजिला मजिस्ट्रेट ओबरा, जनपद सोनभद्र के समक्ष पेशी हेतु रवाना किया गया। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की अराजक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- वकीलों के कब्जे हटाने के लिए दें पर्याप्त पुलिस फोर्स । Read More हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- वकीलों के कब्जे हटाने के लिए दें पर्याप्त पुलिस फोर्स ।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार