धूमा में महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, कड़ी मशक्कत के बाद मिला शव

परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जाँच में जुटि

राजेश तिवारी Picture
Published On

विंढमगंज /सोनभद्र-

स्थानीय थाना क्षेत्र के धूमा ग्राम पंचायत स्थित देवी धाम के बगल में सरकारी कुएं में शनिवार शाम लगभग चार बजे कुद कर मृतका पूजा देवी उम्र लगभग 25 वर्ष पत्नी अर्जुन गोंड अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 

IMG-20260509-WA0087

मौके पर मौजूद ग्रामीणों में इस बात की चर्चा थी कि पति-पत्नी के बीच मोबाइल को लेकर आपसी विवाद हुआ था, जिसके बाद इस तरह की घटना घटी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक सुनील कुमार राय, महफूज अली, सियाराम सिंह पहुंचे। कुएं में लगभग 25 फीट गहरा पानी होने के कारण ग्रामीणों और प्रशासन को लगभग 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।

नियमित योगाभ्यास स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन की कुंजी है। Read More नियमित योगाभ्यास स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन की कुंजी है।

सूचना मिलते ही पड़ोसी गांव केवाल से मृतका के पिता भीम सिंह तथा भाई रामलाल मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी मोर्चरी हाउस भेज दिया है। उप निरीक्षक सुनील राय ने कहा कि शव को अंत परीक्षण हेतु भेज दिया गया है तथा मायके पक्ष से मिलने वाले तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई अवश्य की जाएगी।

रात्रि चौपाल में उठी बेटियों की पढ़ाई की बात। Read More रात्रि चौपाल में उठी बेटियों की पढ़ाई की बात।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें