विण्ढमगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही,02 पशु तस्कर गिरफ्तार

जनपद पुलिस द्वारा अवैध गोवंश तस्करी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है तथा ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अवैध गोवंश तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक(ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष विण्ढमगंज के नेतृत्व में विण्ढमगंज पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।

दिनांक 06.05.2026 को उ0नि0 जयप्रकाश यादव मय पुलिस बल द्वारा कोन मोड़, वहद ग्राम सलैयाडीह के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन संख्या UP64H6540 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में क्रूरतापूर्वक लदे 06 गोवंश पाए गए, जिनके साथ 02 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना विण्ढमगंज पर मु0अ0सं0 61/2026 धारा 3/5A/8 गौवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष भेजा गया। 

अभियुक्तों ने पूछताछ बताया कि वे क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से गोवंशों को एकत्रित कर उन्हें पिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक लादते थे तथा बभनी, म्योरपुर, दुद्धी एवं विण्ढमगंज के रास्ते होते हुए झारखण्ड ले जाया जाता था। झारखण्ड पहुंचने के उपरांत उक्त गोवंशों को आगे वध हेतु बिहार भेजा जाता हैं।

ककरहवा अंतरराष्ट्रीय गेट के पास चेक पोस्ट पर स्थायी कमरा एवं शौचालय निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने  किया लोकार्पण Read More ककरहवा अंतरराष्ट्रीय गेट के पास चेक पोस्ट पर स्थायी कमरा एवं शौचालय निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने  किया लोकार्पण

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण क्रमश:अरविन्द कुमार गुप्ता पुत्र मेहीलाल गुप्ता, निवासी बरवे टोला झुझवा, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, राजनारायण गोड़ पुत्र गुलाली गोड़, निवासी पोखरा, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।अभियुक्तों के पास से बरामद 01 गाय, 05 बछिया, 01 पिकअप वाहन (UP64H6540), 02 मोबाइल फोन, ₹1590 नकद।

IGRS शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस का प्रदेश में शानदार प्रदर्शन, प्राप्त किया प्रथम स्थान Read More IGRS शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस का प्रदेश में शानदार प्रदर्शन, प्राप्त किया प्रथम स्थान

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शिव कुमार सिंह, थानाध्यक्ष विण्ढमगंज, उ0नि0 जयप्रकाश यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे। 

अधिवक्ता की मौत पर न्याय की मांग, बरहज तहसील बार संघ का प्रदर्शन Read More अधिवक्ता की मौत पर न्याय की मांग, बरहज तहसील बार संघ का प्रदर्शन

जनपद पुलिस द्वारा अवैध गोवंश तस्करी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है तथा ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें