हिंदू हिंदू बोल रहे हैं गाय की बोटी तौल रहे हैं , अविमुक्तेश्वरानंद

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

मीरजापुर। 

रामलाल साहनी

मीरजापुर । पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर बोल जोरदार हमला कहा कि हिंदू हिंदू बोल रहे हैं और गाय की बूटी तौल रहे हैं, आज उत्तर प्रदेश से 45% से ज्यादा गौ मांस का निर्यात होता है यह सरकारी आंकड़ा है हम हिंदू किसी भी दशा में गाय को नुकसान पहुंचाने वाले का साथ नहीं दे सकते चाहे वह मेरा सगा भाई ही क्यों ना हो 21 दिवसीय गविष्ठी यात्रा के तहत विंध्याचल पहुंचे हैं आज शंकराचार्य।


गोरखपुर से 21 दिवसीय गविष्ठी यात्रा लेकर निकले शंकराचार्य स्वामी अभी मुक्तेश्वर आनंद आज मीरजापुर के विंध्याचल पहुंचे हुए थे जहां पर उन्होंने कहा कि गायों की रक्षा का संकल्प लेकर यह यात्रा निकल गई है जो 20 जुलाई को खत्म होगी और 24 जुलाई को लखनऊ में प्रदर्शन कर गायों की रक्षा का संकल्प लेंगे , उन्होंने कहा कि गौ रक्षा की बात करने वाले उत्तर प्रदेश से  45% से ज्यादा गांव मांस का निर्यात होता है आखिर सरकार ने क्यों लाइसेंस दिया है 

मानसरोवर चौराहे पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद। Read More मानसरोवर चौराहे पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद।


हिंदू हिंदू बोलकर सरकार बनाने वाले लोग हिंदू हिंदू बोल रहे हैं और गाय की बोटी तौल रहे हैं । हालत यह हो गए हैं की मछली खाने के लिए लोग पहले तिलक लगा रहे हैं फिर पत्ता पहनते हैं और कैमरामैन को बुलाकर मछली खाने का फोटो सेशन कराया जा रहा है हिंदूवादी असम के मुख्यमंत्री को भी गाय के मांस कर खाने वालों का वोट चाहिए यह दोहरी नीति है गाय का दूध और गाय का खून एक मटके में नहीं रखा जा सकता हम हिंदू लोग किसी भी दशा में गाय को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्ति का साथ नहीं दे सकते चाहे वह अपना सगा भाई ही क्यों ना हो, 

साउथ मलाका हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, दोस्त ही निकला चार हत्याओं का मास्टरमाइंड। Read More साउथ मलाका हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, दोस्त ही निकला चार हत्याओं का मास्टरमाइंड।

  देश के लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अभी तक आपने बिजली पानी विकास के मुद्दे पर वोट दिया होगा परंतु इस बार के चुनाव में गौ रक्षा के मुद्दे पर वोट करें। 
स्वामी जी की यात्रा में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी द्वारा स्वागत भी किया जा रहा है।

जनचौपाल में प्रमुख सचिव सहकारिता ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं। Read More जनचौपाल में प्रमुख सचिव सहकारिता ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं।

इस दौरान मां विंध्यवासिनी देवी जी के प्रधान श्रृंगारिया पंडित शिव जी महराज व पंडित शिवांग महराज जी ने उनको माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें