पूर्व सांसद पं उमा कांत मिश्र को श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने बताया युग पुरुष

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि पंडित उमाकांत मिश्र बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे।

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

हलिया मीरजापुर

प्रवीण तिवारी

ड्रमंडगंज पूर्व सांसद पंडित उमाकांत मिश्र के पैतृक गांव बरौधा कठार में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के नेताओं तथा विभिन्न जनपदों से पहुंचे लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चचेरे भाई देवदत्त मिश्र, भतीजे अनुराग मिश्र व इंद्रदेव मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद वक्ताओं ने पूर्व सांसद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि पंडित उमाकांत मिश्र बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने जीवनभर सर्वधर्म समभाव और जनसेवा की राजनीति की।

पेपर लीक, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सपा का हल्ला बोल, कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन। Read More पेपर लीक, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सपा का हल्ला बोल, कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन।

कहा कि संसद में रहते हुए उन्होंने संस्कृत भाषा में लंबा भाषण देकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया था। अखिलेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि सर्व समाज की चिंता करने वाले पंडित उमाकांत मिश्र के प्रयासों से जिला में बहुत कुछ गिनाने को है वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शशि भूषण दूबे ने कहा कि उनका राजनीतिक जीवन अत्यंत गौरवशाली रहा। सपा नेता अशोक कुमार मिश्र ने कहा कि पंडित जी का पूरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित था।

यूपी समेत कई राज्यों में वक्त से पहले विधानसभा चुनाव की आहट। Read More यूपी समेत कई राज्यों में वक्त से पहले विधानसभा चुनाव की आहट।

कार्यक्रम के अंत में यूथ कांग्रेस पूर्वी उत्तर प्रदेश के महासचिव अनुराग मिश्र ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट लालगंज महेंद्र कुमार सिंह सहित हलिया, लालगंज, एवं नगर क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने पंडित उमाकांत मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।पूरे कार्यक्रम का संचालन विनय कुमार दूबे ने किया।

राजद ने युवा चेहरे पर जताया भरोसा, डेवा पंचायत के मुखिया संतोष कुमार बने धनरूआ प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष Read More राजद ने युवा चेहरे पर जताया भरोसा, डेवा पंचायत के मुखिया संतोष कुमार बने धनरूआ प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष

About The Author

Post Comments

Comments