आर्मी बेस वर्कशॉप की परीक्षा में फर्जीवाड़ा, 13 आरोपी गिरफ्तार।

सोमवार को नैनी पुलिस ने 508 आर्मी बेस वर्कशॉप, छिवकी में आयोजित ट्रेड्समैन मेट परीक्षा में फर्जीवाड़ा और ब्लूटूथ उपकरणों के जरिए नकल कराने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए कुल 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज। सोमवार को नैनी पुलिस ने 508 आर्मी बेस वर्कशॉप, छिवकी में आयोजित ट्रेड्समैन मेट परीक्षा में फर्जीवाड़ा और ब्लूटूथ उपकरणों के जरिए नकल कराने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए कुल 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरबड, सिम कार्ड, मोबाइल फोन, फर्जी दस्तावेज समेत अन्य सामान बरामद किया है।
 
पुलिस के अनुसार, 508 आर्मी बेस वर्कशॉप नैनी के ग्रुप कैप्टन एवं महाप्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) कौशिक पोद्दार की तहरीर पर कार्रवाई की गई।
दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा युवक पकड़ा गया
 
10 मई को आयोजित ट्रेड्समैन मेट परीक्षा के दौरान निरीक्षण टीम ने दीपक पुत्र सुभाष निवासी जिंद, हरियाणा को दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ लिया। उसके कब्जे से आधार कार्ड, फोटो, शैक्षिक प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र बरामद किए गए।
 
इस संबंध में थाना नैनी में मु0अ0सं0 243/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 की धाराएं 2/8/10/13(5) भी बढ़ाई गईं।
ब्लूटूथ से नकल कराने वाला गिरोह गिरफ्तार
 
जांच के दौरान पुलिस ने परीक्षा केंद्र में ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल कराने वाले गिरोह का भी पर्दाफाश किया। पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 9 ब्लूटूथ ट्रांसमीटर, 10 ईयरबड, 7 सिम कार्ड, पावर बैंक, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, मोबाइल फोन, बैग और एक मारुति अर्टिगा कार बरामद की।
 
इस मामले में थाना नैनी में मु0अ0सं0 244/2026 धारा 112(2)/318(4)/318(2) बीएनएस तथा सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
 
गिरफ्तार आरोपियों में दीपक, हरदीप सिंह, संदीप, लोकेश, जयदीप, तेजनारायण, तुषार, दीपक कुमार, राहुल कुमार, संजीव, अखिल, नरेश सिंह एवं गुरसब शामिल हैं। अधिकांश आरोपी हरियाणा के विभिन्न जिलों के निवासी हैं।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें