ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मनाई गई: एनसीसी कैडेटों ने देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की एनसीसी इकाई द्वारा भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की पहली वर्षगांठ मनाई गई।

Abhinav Shukla Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की एनसीसी इकाई द्वारा भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की पहली वर्षगांठ मनाई गई। इस इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कला संकाय के पूर्व अधिष्ठाता प्रोफेसर हरीश शर्मा ने भारत सरकार व भारतीय सेना को इस अभियान की सफलता के लिए बधाई दी तथा आतंकियों द्वारा इसमें मारे गए भारतीय लोगों के प्रति व उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सत्येंद्र दुबे ने इस अभियान को न केवल भारत सरकार की सफलता बताया, बल्कि भारतीय सेवा ने बहुत ही तत्परता से ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया दिया जिसमें बहुत से आतंकी मारे गए और उनके ठिकानों को नष्ट किया।
 
इस कार्यक्रम में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉक्टर प्रज्ञेश नाथ त्रिपाठी ने ऑपरेशन सिंदूर के समय हुए आतंकी घटना को बताते हुए भारतीय सेवा द्वारा किए गए इस शौर्य अभियान पर अपनी बात रखी। इस कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित एक डॉक्युमेंट्री मूवी भी कैडेट्स को दिखाई गई। डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल से आए जिला पीपीएम समन्वयक  सतीश मिश्रा ने जनपद में चल रहे 100 दिवसीय संघन टीवी मुक्त भारत अभियान के बारे में कैडेट्स को टीवी रोक के लक्षण ,उपचार व बचाव के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में सिद्धार्थ
विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट रजनीश, कुशल, खुशी, दिव्या, व अन्य उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार