हमारी जनगणना-हमारा विकास” स्वगणना में सोनभद्र बना प्रदेश में नंबर-1

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन एवं व्यापक जनजागरूकता अभियान से मिली ऐतिहासिक सफलता

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

जनगणना 2027 के अंतर्गत संचालित हमारी जनगणना-हमारा विकास थीम आधारित स्वगणना में जनपद सोनभद्र ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। सांय 07 बजे तक जनपद सोनभद्र में 19984 लोगो ने स्वगणना ऐप के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया था जो अन्य जनपदो से कॉफी अधिक है। जनपद में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की सतत निगरानी और प्रभावी कार्ययोजना के तहत व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

विण्ढमगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही,02 पशु तस्कर गिरफ्तार Read More विण्ढमगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही,02 पशु तस्कर गिरफ्तार

जिसके परिणामस्वरूप सोनभद्र ने स्वगणना में प्रदेश के अन्य जनपदों की तुलना में सर्वाधिक बेहतर प्रदर्शन किया। जनपद में स्वगणना अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रशासन द्वारा गांव से लेकर नगर क्षेत्रों तक व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। विभिन्न माध्यमों से लोगों को स्वगणना के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्वयं अपने मोबाइल के माध्यम से जनगणना प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया गया।

ड्रमंडगंज कंपोजिट विद्यालय में बच्चे रहते हैं कम हाजिरी भरा जाता है ज्यादा मात्रा में।  Read More ड्रमंडगंज कंपोजिट विद्यालय में बच्चे रहते हैं कम हाजिरी भरा जाता है ज्यादा मात्रा में। 

प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों के कारण आमजन में अभियान के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि स्वगणना अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष रणनीति के तहत ग्राम सचिव, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, पंचायत सहायक, शिक्षकों एवं अन्य कार्मिकों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

 ए.एच.इंटरमीडिएट कालेज जगदीशपुर के टाप टेन मेधावियों को सम्मानित किया गया Read More  ए.एच.इंटरमीडिएट कालेज जगदीशपुर के टाप टेन मेधावियों को सम्मानित किया गया

प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें स्वगणना ऐप, पोर्टल एवं ऑनलाइन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि वे आमजन को सही तरीके से मार्गदर्शन प्रदान कर सकें। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों के माध्यम से तथा शहरी क्षेत्रों में नगर निकायों के सहयोग से लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुनादी, पोस्टर, बैनर, सोशल मीडिया, बैठकें एवं जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से लोगों को स्वगणना के महत्व के बारे में बताया गया।

प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि प्रत्येक नागरिक तक इस अभियान की जानकारी पहुंचे और अधिक से अधिक लोग इसमें सहभागी बनें। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश एवं प्रदेश की विकास योजनाओं की मजबूत आधारशिला है। जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ही सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, रोजगार एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार की जाती है।

ऐसे में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारी जनगणना-हमारा विकास अभियान का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि सही एवं समयबद्ध जनगणना से ही क्षेत्र के समुचित विकास की योजना बनाई जा सकती है। सोनभद्र की प्रदेश में प्रथम रैंकिंग जनपदवासियों की जागरूकता, प्रशासनिक टीम की मेहनत एवं सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि जनपद में स्वगणना अभियान को मिशन मोड में संचालित किया गया। सभी संबंधित विभागों को जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए लक्ष्य आधारित कार्य कराया गया। ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों में विशेष निगरानी रखी गई तथा प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि 07 मई से 21 मई तक संचालित स्वगणना अभियान में सभी नागरिक अपने मोबाइल फोन के माध्यम से स्वयं की स्वगणना अवश्य करें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान जनभागीदारी से ही सफल होगा और जनपद के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, पंचायत सहायकों, रोजगार सेवकों एवं जनपदवासियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि आगे भी इसी प्रकार टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनहितकारी योजनाओं को सफल बनाया जाएगा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें