फीचर्ड

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में ड्रोन एवं पर्याप्त पुलिस बल की निगरानी में रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत ताजिया जुलूस सकुशल सम्पन्न
सपा कार्यालय पर रवि सिंह का हुआ भव्य सम्मान, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि
48 घंटे बाद सोन नदी से तीसरे युवक का शव बरामद, तीन मौतों से मीतापुर क्षेत्र में पसरा मातम
एनटीपीसी धन्वन्तरि अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित, केऔसुब जवानों ने किया रक्तदान
लखनऊ अग्निकांड के दिवंगत छात्रों को दुद्धी में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि: मासूम छात्रों की याद में उमड़ा जनसैलाब

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर जनपद के शिव मंदिरों में होगा विशेष आयोजन

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर आयोजन को सफल बनाने के दिए निर्देश

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिला पर्यटन अधिकारी राजेश भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 11 मई 2026को जनपद के प्रमुख शिव मंदिरों में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही मंदिर परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान भी चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। आयोजन को सफल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु विकासखंड, तहसील एवं जिला स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। जनपद के विभिन्न मंदिरों में स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की सहभागिता से धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण निर्मित होगा। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर आयोजन को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।

डग्गामार मिनी बस की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत, क्षेत्र में शोक और आक्रोश Read More डग्गामार मिनी बस की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत, क्षेत्र में शोक और आक्रोश

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार