अनियंत्रित बाइक ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुसी बाइक चालक की हुई मौत 

बाइक पर पीछे बैठी पत्नी सहित दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल 

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

 हलिया मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मिर्जापुर।ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव निवासी 43 वर्षीय धरणी धर पाठक उर्फ छोटे पाठक की शनिवार की रात साढ़े नौ बजे के करीब प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के रामपुर कलां गांव में सड़क हादसे में घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में मृत बाइक चालक की पत्नी और बड़े भाई की पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल हो गई जिनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

मड़वा धनावल गांव निवासी धरणी धर पाठक शनिवार की रात बड़े भाई रामकृष्ण पाठक की पुत्रवधू रंजना पत्नी सोनू पाठक की तबीयत बिगड़ने पर उपचार कराने के लिए प्रयागराज जिले के कोरांव स्थित एक निजी अस्पताल में ले जा रहे थे।धरणी धर अपनी बाइक पर पत्नी निर्मला और भाई की पुत्रवधू विमला देवी पत्नी मणिकांत पाठक को बैठाकर कोरांव जा रहे थे। जबकि रंजना को दूसरे बाइक पर बैठाकर भतीजा मोनू ले जा रहा था। जैसे ही धरणीधर कोरांव क्षेत्र के रामपुर कलां गांव में पहुंचे

पारिवारिक विवाद के बाद लापता हैंडपाइप मिस्त्री का गंगा में मिला शव Read More पारिवारिक विवाद के बाद लापता हैंडपाइप मिस्त्री का गंगा में मिला शव

तो सामने से आ रही चारपहिया वाहन की रोशनी से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा घुसी। ट्राली में टकराने से बाइक चालक के सिर में गंभीर चोट आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी निर्मला और भाई की पुत्रवधू विमला देवी को गंभीर चोटें आ गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दूसरे बाइक पर सवार भतीजे मोनू ने घटना की जानकारी स्वजनों को देते हुए ग्रामीणों के सहयोग से आनन फानन में घायल महिलाओं को क्षेत्र के दुर्जनीपुर गांव स्थित सरदार हास्पिटल में भर्ती करवाया। जहां दोनों का उपचार किया जा रहा है। मृतक धरणीधर मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में किसी प्राइवेट कंपनी में वाचमैन का कार्य करते थे। मृतक को एक पुत्र और एक पुत्री हैं।

48 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा, सगे भाई और भतीजे निकले हत्यारे Read More 48 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा, सगे भाई और भतीजे निकले हत्यारे

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें