गरीबों की सेवा को बनाया मिशन, बलिया में समाजसेवी रोहित सिंह ने बांटे पंखे

एकमा के बेनौत निवासी युवा समाजसेवी ने 100 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को दी गर्मी से राहत

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | बिहार से संवाददाता की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश

 

छपरा। राष्ट्रीय युवा चेतना के संयोजक एवं समाजसेवी रोहित सिंह की सामाजिक सेवा अब अपने क्षेत्र की सीमाओं से निकलकर दूसरे राज्यों तक पहुंच रही है। सारण जिले के एकमा प्रखंड के बेनौत गांव निवासी रोहित सिंह इन दिनों उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में जरूरतमंदों की सेवा में जुटे हैं। उनके सामाजिक कार्यों की चर्चा क्षेत्र में हो रही है।भीषण गर्मी और उमस के बीच बलिया जिले के हनुमानगंज क्षेत्र में रविवार को रोहित सिंह ने जरूरतमंद परिवारों के बीच पंखों का वितरण किया। इस दौरान गरीब परिवारों, विधवा महिलाओं और बुजुर्गों को टेबल फैन एवं सीलिंग फैन उपलब्ध कराए गए। पंखे मिलने के बाद लाभार्थियों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ दिखाई दी। बताया जाता है कि इस अभियान के तहत 100 से अधिक परिवारों को गर्मी से राहत पहुंचाई गई।

वितरण कार्यक्रम के दौरान रोहित सिंह ने लाभार्थियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। कई बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर रोहित सिंह ने कहा कि सेवा ही उनके जीवन का लक्ष्य है और जब तक संभव होगा, वे गरीब, असहाय और वंचित लोगों की मदद करते रहेंगे। उन्होंने युवाओं से भी समाज सेवा के लिए आगे आने की अपील की।
स्थानीय लोगों के अनुसार रोहित सिंह इससे पहले भी ठंड के मौसम में कंबल वितरण, बाढ़ प्रभावितों के बीच राहत सामग्री वितरण, गरीब बेटियों की शादी में सहयोग तथा मेधावी छात्रों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने जैसे कार्य कर चुके हैं। राष्ट्रीय युवा चेतना के बैनर तले वे रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर और नशा मुक्ति अभियान भी संचालित करते रहे हैं।

हनुमानगंज के स्थानीय प्रतिनिधियों ने उनके इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे युवा समाजसेवी समाज के लिए प्रेरणा हैं। रोहित सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में बलिया के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी जरूरतमंदों के लिए पंखा, कूलर और शुद्ध पेयजल के लिए प्याऊ की व्यवस्था की जाएगी।

ऑपरेशन मुस्कान” के तहत बेतिया पुलिस की बड़ी सफलता Read More ऑपरेशन मुस्कान” के तहत बेतिया पुलिस की बड़ी सफलता

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें