चक भटाई चौराहे पर प्याऊ की व्यवस्था, राहगीरों को बांटा गया बताशा और गुड़।
भीषण गर्मी को देखते हुए ऐतिहासिक चक भटाई चौराहे पर गुरूवार को राहगीरों के लिए प्याऊ की विशेष व्यवस्था की गई।
नैनी, प्रयागराज।
भीषण गर्मी को देखते हुए ऐतिहासिक चक भटाई चौराहे पर गुरूवार को राहगीरों के लिए प्याऊ की विशेष व्यवस्था की गई। इस दौरान लोगों को ठंडा पानी पिलाने के साथ-साथ बताशा और गुड़ भी वितरित किया गया। इसका उद्देश्य राहगीरों को गर्मी से राहत पहुंचाना रहा।मुख्य अतिथि के रूप में रवि गुप्ता उपस्थित रहे। उनके साथ सोनू, सपा नेता धीरेंद्र यादव ‘धीरू’, पीर मोहम्मद,अजहर, नयन कुमार कुशवाहा,विनोद जैकब, राजेश गुप्ता, पम्मी घटई और दीपक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सभी अतिथियों ने इस सामाजिक सेवा कार्य के लिए सपा नेता धीरेंद्र यादव ‘धीरू’,की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में इस तरह की व्यवस्था जरूरतमंदों और राहगीरों के लिए काफी लाभदायक साबित होती है।


Comments