नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
कमलवार में फेयरवेल की धूम, प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्रों का सम्मान
सुनीता देवी ने दिया सफलता का मंत्र, छात्रों को मेडल पहनाकर किया सम्मानित
हजारीबाग, झारखंड:- चौपारण प्रखंड के पाण्डेयबारा पंचायत अंतर्गत कमलवार गांव स्थित सक्सेस ट्यूटोरियल कोचिंग सेंटर में मंगलवार को सत्र 2025-26 के प्रथम श्रेणी से उतिर्ण दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि पाण्डेयबारा की पूर्व मुखिया प्रत्याशी सुनीता देवी रहीं। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता का मूल मंत्र देते हुए कहा कि जीवन में स्पष्ट लक्ष्य तय कर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ उसे हासिल करने का प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास को सफलता की असली कुंजी बताते हुए छात्रों को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर सुनीता देवी ने सभी विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें डॉम्स कंपनी की शैक्षणिक सामग्री (इंस्ट्रूमेंट्स) भेंट की। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरे कार्यक्रम का माहौल उल्लास से भर गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन कोचिंग संचालिका मैडम हिना ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अनुशासन, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच ही सफलता की मजबूत नींव रखते हैं। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


Comments