अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर मंडरो प्रखंड परिसर में योग शिविर आयोजित

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को मंडरो प्रखंड-सह-अंचल परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

मंडरो, साहेबगंज, झारखंड:- 
 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को मंडरो प्रखंड-सह-अंचल परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उपायुक्त, साहेबगंज के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के पदाधिकारियों, कर्मियों तथा स्थानीय गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार उपायुक्त, साहेबगंज के आदेश के आलोक में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन को लेकर सुबह 6 बजे से 8 बजे तक योग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर योग के महत्व को समझा तथा नियमित योग करने का संकल्प लिया।
 
कार्यक्रम में बीपीओ अभिषेक आनंद, आवास कोऑर्डिनेटर ओम कुमार झा, कंप्यूटर ऑपरेटर आशित कुमार,सुमन कुमार , नजीर, ग्रामीण पुलिस सुधीर कुमार एवं समाजसेवी जय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
 
बीपीओ अभिषेक आनंद ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने की अपील की।
 
कार्यक्रम का समापन स्वस्थ जीवन और निरोगी समाज के संदेश के साथ हुआ।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें