दैहर विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य आयोजन, नव निर्मित स्टेज का उद्घाटन

चौपारण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत दैहर में उत्क्रमित उच्च विद्यालय दैहर परिसर में उत्साह एवं गरिमामय माहौल के बीच आयोजित किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

चौपारण हजारीबाग झारखंड:- 
 
चौपारण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत दैहर में उत्क्रमित उच्च विद्यालय दैहर परिसर में उत्साह एवं गरिमामय माहौल के बीच आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य, शिक्षकगण, प्रबुद्ध नागरिक, समाजसेवी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर योग के महत्व को समझा और स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।
 
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक उपेन्द्र वर्मा ने किया। योग दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में नव निर्मित स्टेज एवं हैंडवॉश यूनिट का उद्घाटन पंचायत के मुखिया ब्रमदेव भुइयाँ द्वारा किया गया। उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों ने विद्यालय में विकसित की गई नई सुविधाओं की सराहना की।
 
इस दौरान योगाभ्यास कराया गया तथा योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र कुमार ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने सभी लोगों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है तथा एक जिम्मेदार और स्वस्थ नागरिक बन सकता है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। पूरे आयोजन में अनुशासन, उत्साह और राष्ट्रीय भावना का माहौल देखने को मिला।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें