अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम आयोजित

चौपारण प्रखंड के बसरिया पंचायत भवन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया  मंजू देवी ने उपस्थित लोगों के साथ योगाभ्यास किया और नियमित योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

Abhinav Shukla Picture
Published On

 चौपारण हजारीबाग झारखंड:- 
 
चौपारण प्रखंड के बसरिया पंचायत भवन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया  मंजू देवी ने उपस्थित लोगों के साथ योगाभ्यास किया और नियमित योग के महत्व पर प्रकाश डाला।
 
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका, VLE विक्की केशरी, डीलर राजाराम इंद्रगुरु, उत्क्रमित उच्च विद्यालय के विद्यार्थी तथा पंचायत के महिला एवं पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने योग कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
 
मुखिया मंजू देवी ने कहा कि योग हमारे शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ रखने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को नियमित योग करने के संदेश के साथ किया गया।
 
About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें