नवीनतम
फीचर्ड
भारत
12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की स्वर्णिम व मंगलमयी प्रभात बेला में योग शिक्षक सुनील कुमार भगत ने कराया योगाभ्यास
21 जून को 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के स्वर्णिम शुभ अवसर पर प्रखण्ड मुख्यालय पाकुड़िया स्थित राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में स्वास्थ्य, संस्कृति एवं सौम्य-दिव्य
पाकुड़िया, पाकुड़, झारखण्ड:-
21 जून को 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के स्वर्णिम शुभ अवसर पर प्रखण्ड मुख्यालय पाकुड़िया स्थित राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में स्वास्थ्य, संस्कृति एवं सौम्य-दिव्य भारतीय सभ्यता के अपूर्व संगम तथा सुखमय जीवन शैली के मूलाधार योग का अभ्यास कराया गया। योग शिक्षक सुनील कुमार भगत ने उपस्थित लोगों को प्रतिदिन योगाभ्यास कर विकार रहित जीवन जीने की प्रेरणा दी।
इस शुभ अवसर पर सुबह ठीक 7 बजे सूर्य की सप्त किरणों के बीच सुनील ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की पावन वेला में उपस्थित सभी शिक्षकवृंद, थाना प्रभारी मनोज महतो, एएसआई महादेव चौधरी, पुलिस स्टाफ, छात्र-छात्राओं तथा बड़ी संख्या में उपस्थित सरकारी कर्मियों, युवाओं एवं ग्रामीणों को सप्रेम नमन करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा सफल जीवन की कामना की।
योग दिवस पर सुनील जी ने ताड़ासन, वज्रासन, नौकासन, नाड़ी शोधन (अनुलोम-विलोम), भस्त्रिका, कपालभाति सहित अन्य कई प्रकार के आसन एवं प्राणायाम का अत्यंत मनोरम अभ्यास कराया। साथ ही योग की महत्ता एवं विशिष्टता पर सरल और प्रभावशाली शैली में प्रकाश डालते हुए लोगों को प्रतिदिन स्वच्छ स्थान पर योगाभ्यास करने तथा अपने जीवन को रोगमुक्त, सुखमय, प्रफुल्लित और तनावमुक्त बनाने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर योग शिक्षक सुनील कुमार ने ब्रह्माण्ड के मूलाधार नाद ‘ॐ’ का ध्यान एवं अट्टहास योग भी कराया। अंत में 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का शुभ समापन सभी को बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं देकर किया।
झारखंड ग्रामीण पाकुड़िया योगाभ्यास भारतीय संस्कृति पाकुड़ झारखंड समाचार पाकुड़ समाचार स्वस्थ जीवनशैली छात्र-छात्राएं कपालभाति अनुलोम विलोम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योग दिवस 2026 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय योग शिक्षक सुनील कुमार भगत सुनील कुमार भगत थाना प्रभारी मनोज महतो एएसआई महादेव चौधरी पुलिस स्टाफ शिक्षकवृंद सरकारी कर्मी ताड़ासन वज्रासन नौकासन नाड़ी शोधन भस्त्रिका अट्टहास योग ओम ध्यान तनावमुक्त जीवन रोगमुक्त जीवन योग की महत्ता


Comments